Begin typing your search above and press return to search.

लॉकडाउन ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ के एक और जिले में लगा लॉकडाउन…. 13 अप्रैल से 10 दिन के लिए लगाया गया लॉकडाउन…. बैंक, दफ्तर, दुकानें सब कुछ बंद, सीमाएं हुई सील… देखिये क्या-क्या लगायी गयी है पाबंदी

लॉकडाउन ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ के एक और जिले में लगा लॉकडाउन…. 13 अप्रैल से 10 दिन के लिए लगाया गया लॉकडाउन…. बैंक, दफ्तर, दुकानें सब कुछ बंद, सीमाएं हुई सील… देखिये क्या-क्या लगायी गयी है पाबंदी
X
By NPG News

जांजगीर 11 अप्रैल 2021। छत्तीसगढ़ में कोरोना की रफ्तार हर दिन तेज होती जा रही है। कोरोना के खौफ के बीच प्रदेश के 15 से ज्यादा जिलों में लॉकडाउन का आदेश अब तक जारी हो चुका है। प्रदेश में आज सुबह से कुल 5 जिलों में लॉकडाउन का आदेश जारी हो चुका है, इससे पहले 12 जिलों में पहले ही लॉकडाउन लगाया जा चुका है।बिलासपुर, सरगुजा, सूरजपुर, गरियाबंद के बाद अब जांजगीर में भी लॉकडाउन लगा दिया गया है।

जांजगीर में 13 अप्रैल की शाम 6 बजे से लॉकडाउन लगने जा रहा है, जो 23 अप्रैल की रात 11.59 मिनट तक प्रभावी रहेगा। जांजगीर कलेक्टर यशवंत कुमार ने कोरोना की वजह से बेहद सख्त लॉकडाउन का आदेश जारी किया है। जांजगीर की सभी सीमाएं इस दौरान सील रहेगी। सिर्फ दवाई की दुकान खुलेगी, दूध पार्लर और वितरण का वक्त सुबह 5 बजे से 8 बजे तक रहेगा। शाम में 5 बजे से 6.30 तक दूध के लिए छूट रहेगी।

लॉकडाउन में सभी शराब की दुकान बंद रहेगी, तमाम तरह के आयोजनों पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। बैक, शैक्षणिक गतिविधियां भी बंद रहेगी। बाहर से आने वाले लोगों को ई-पास लेना जरूरी होगा, जबकि परीक्षार्थी का एडमिट कार्ड ही ई-पास होगा। जांजगीर में शादी में सिर्फ 20 लोग ही शामिल होंगे, इस दौरान किसी भी तरह के समारोह की इजाजत नहीं होगी।

Next Story