Begin typing your search above and press return to search.

लॉकडाउन ब्रेकिंग : लॉकडाउन में शादी पर सख्ती, सिर्फ 10 मेहमान ही हो सकेंगे शामिल, तमाम आयोजनों पर रोक, पूर्व में मिली अनुमति भी रद्द……ट्रेन, बस, हवाई यात्रियों के लिए टिकट ही होगा “ई-पास”

लॉकडाउन ब्रेकिंग : लॉकडाउन में शादी पर सख्ती, सिर्फ 10 मेहमान ही हो सकेंगे शामिल, तमाम आयोजनों पर रोक, पूर्व में मिली अनुमति भी रद्द……ट्रेन, बस, हवाई यात्रियों के लिए टिकट ही होगा “ई-पास”
X
By NPG News

रायपुर 8 अप्रैल 2021। राजधानी रायपुर कल शाम से लॉकडाउन होने जा रहा है। लॉकडाउन के दौरान तमाम दुकानें, बाजार और सरकारी दफ्तर समेत हर तरह की गतिविधियां कल शाम 6 बजे से ठप हो जायेगी। आमलोगों को बाहर निकलने की इजाजत नहीं होगी। विषम परिस्थिति, टीकाकरण, मेडिकल इमरजेंसी जैसे हालात में ही लोगों को बाहर निकलने की इजाजत होगी।

कलेक्टर एस भारतीदासन ने बेहद सख्त लॉकडाउन के आदेश दिये हैं। अब शादी के लिए तमाम आयोजनों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गयी है। अब शादी में किसी भी तरह का कोई समारोह नहीं होगा, शादी भवनों और खुली जगहों पर भी शादी समारोह नहीं आयोजित होगा। कलेक्टर ने आदेश दिया है कि दुल्हा या दुल्हन के घर में सिर्फ 10 लोग ही अब जुट सकेंगे। इससे पहले 50 मेहमानों की उपस्थिति की छूट मिली हुई थी, लेकिन अब वो छूट हटा ली गयी है। शादी के अलावे दशगात्र व अंतिम संस्कार में अब 10 से ज्यादा लोगों की मौजूदगी की इजाजत नहीं होगी। शादी के लिए दिये पूर्व के तमाम अनुमति को रद्द कर दिया गया है।

वहीं एक अतिरिक्त छूट ये दी गयी है। कि बस, रेल या हवाई यात्रा से आये यात्रियों को घर लौटने के लिए किसी भी तरह की ई पास की जरूरत नहीं होगी। घर से स्टेशन आने और स्टेशन से घर लौटने के लिए टिकट ही अब ई-पास समझा जायेगा।

Next Story