Begin typing your search above and press return to search.

लॉकडाउन ब्रेकिंग : कोरोना हुआ बेकाबू…..कंप्लीट लॉकडाउन का ऐलान …..इमरजेंसी सेवा को छोड़ सब कुछ बंद रहेगा… राज्य सरकार ने जारी किया आदेश

लॉकडाउन ब्रेकिंग : कोरोना हुआ बेकाबू…..कंप्लीट लॉकडाउन का ऐलान …..इमरजेंसी सेवा को छोड़ सब कुछ बंद रहेगा… राज्य सरकार ने जारी किया आदेश
X
By NPG News

नागपुर 11 मार्च 2021। जिन छह राज्यों में सबसे ज्यादा मामले बढ़ रहे हैं, उनमें महाराष्ट्र टॉप पर है. कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर अब राज्य की उद्धव सरकार ने बड़ा फैसला किया है. सरकार ने नागपुर शहर में 15 मार्च से 21 मार्च तक पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा कर दी है. सिर्फ इमरजेंसी सेवाएं ही चालू रहेगी। महाराष्ट्र में शुरूआत से ही कोरोना के मामले अधिक रहे हैं. बड़ी बात यह है कि राज्य में इस साल एक दिन में कोरोना के सबसे ज्यादा 13 हजार 659 नए मामले सामने आए हैं.यानि किसी को भी बाहर निकलने की इजाजत नहीं रहेगी, सिर्फ जरूरी सामानों की दुकानें खुली रहेंगी.

आपको बता दें कि नागपुर में बुधवार को 1710 नए मामले सामने आए थे. 173 दिन बाद कोरोना के सबसे अधिक मामले एक दिन में आने का यह रिकॉर्ड है. नागपुर नगर निगम ने बुधवार को कहा था कि कोरोना के नए मामले महिलाओं और 20 से 40 आयु वर्ग के लोगो में आ रहे हैं. नगर निगम प्रशासन ने कहा था कि लोग कोरोना को हल्के में ले रहे हैं.

प्रशासन बोला- महामारी को हल्के में ले रहे हैं लोग

नागपुर नगर निगम के कमिश्नर राधाकृष्णन बी ने बुधवार को कहा था कि लोग महामारी को हल्के में ले रहे हैं, बिना उनकी मदद हम इस महामारी पर काबू नहीं पा सकते हैं, सरकार ने सभी आर्थिक गतिविधियां शुरू कर दी हैं, हम नहीं चाहते हैं कि पूर्ण लॉकडाउन लगाया जाए, लेकिन अगर हालात खराब होते हैं तो हम लॉकडाउन का ऐलान कर सकते हैं.’

14 मार्च तक जारी रहेगी पहले से लगी पाबंदी

नागपुर में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए सरकार ने 14 मार्च तक नाइट कर्फ्यू लगाया हुआ है. सभी होटल, माल, रेस्तरां और प्राइवेट ऑफिस को वीकेंड पर बंद करने का आदेश दिया गया था. हालांकि, वीकेंड पर सिर्फ जरूरी सामानों की दुकानों को खोलने की इजाजत दी गई थी. अब कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए पूर्ण लॉकडाउन का ऐलान किया गया है.

Next Story