Begin typing your search above and press return to search.

लॉकडाउन ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ का एक और जिला हुआ कंप्लीट लॉकडाउन…. 14 अप्रैल से 9 दिन के लिए लॉकडाउन का आदेश… शादी में सिर्फ 20 लोगों को इजाजत… देखिये कितनी रहेगी सख्ती

लॉकडाउन ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ का एक और जिला हुआ कंप्लीट लॉकडाउन…. 14 अप्रैल से 9 दिन के लिए लॉकडाउन का आदेश… शादी में सिर्फ 20 लोगों को इजाजत… देखिये कितनी रहेगी सख्ती
X
By NPG News

रायगढ़ 10 अप्रैल 2021। छत्तीसगढ़ के 11 जिलों में अब तक लॉकडाउन का आदेश जारी हो गया है। प्रदेश में कोरोना के हाहाकार के बीच आज तीन जिलों में लॉकडाउन का आदेश जारी किया गया है। आज शनिवार को कोरबा, धमतरी के बाद रायगढ़ में भी लॉकडाउन का आदेश जारी किया गया है। रायगढ़ जिला 14 अप्रैल की सुबह 6 बजे से 22 अप्रैल की रात 12 बजे तक लॉकडाउन रहेगा।

कलेक्टर भीम सिंह ने जिले में कंप्लीट लॉकडाउन का आदेश दिया है। इस दौरान जिले की सीमाएं सील रहेगी और सिर्फ मेडिकल दवाओं के संचालन को ही इजाजत होगी। सुबह 6 बजे से 8 बजे तक और शाम 5 बजे से 6.30 बजे तक दूध वितरण की इजाजत होगी।

लॉकडाउन के दौरान सिर्फ इमरजेंसी सेवाओं को ही छूट रहेगी। सभी शराब दुकान, खेल मैदान, स्टेडियम, पर्यटन स्थल, पार्क व धार्मिक- सांस्कृतिक स्थल बंद रहेंगे। जिले के सभी सरकारी और गैर सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे, वहीं बैंकों को भी बंद करने का आदेश दिया गया है। शादी में अब सिर्फ 20 लोग ही इकट्ठा हो सकेंगे। पहले 50 लोगों की मौजूदगी की इजाजत थी, लेकिन अब इसमें कटौती कर दी गयी है। इस दौरान किसी भी तरह के आयोजन पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। शादी समारोह का आयोजन सिर्फ घर में ही किया जा सकेगा।

CamScanner 04-10-2021 15.36.38
Next Story