Begin typing your search above and press return to search.

दोबारा लॉकडाउन ब्रेकिंग : एक दिन की राहत के बाद इस जिले में दोबारा से लॉकडाउन का आदेश जारी….इस बार छह दिन के लिए लागू हुआ है लॉकडाउन… कलेक्टर ने आदेश किया जारी.. जानिये कब से कब तक रहेगा लॉकडाउन

दोबारा लॉकडाउन ब्रेकिंग : एक दिन की राहत के बाद इस जिले में दोबारा से लॉकडाउन का आदेश जारी….इस बार छह दिन के लिए लागू हुआ है लॉकडाउन… कलेक्टर ने आदेश किया जारी.. जानिये कब से कब तक रहेगा लॉकडाउन
X
By NPG News

मुंगेली 23 सितंबर 2020। छत्तीसगढ़ में कोरोना के बढ़े संक्रमण के बीच जिले में दोबारा लॉकडाउन होने जा रहा है। लॉकडाउन को लेकर इस बाबत कलेक्टर ने आदेश जारी कर दिया है। अब मुंगेली 25 सितंबर से 30 सितंबर तक लॉकडाउन रहेगा। इससे पहले मुंगेली में 17 सितंबर से एक सप्ताह के लिए यानि 23 सितंबर तक के लिए लॉकडाउन लागू किया गया था। लेकिन अब कल यानि 24 सितंबर को एक दिन के लिए बाजार खुलेगा और फिर 25 सितंबर की रात 12 बजे से मुंगेली लॉकडाउन हो जायेगा, 30 सितंबर की रात 12 बजे तक लॉकडाउन प्रभावी रहेगा। इस दौरान इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर अन्य सभी चीजों को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया जायेगा।

लॉकडाउन का आदेश पढे- क्या खुलेगा, क्या रहेगा बंद

मुंगेली कलेक्टर पीसी एल्मा ने अपने आदेश में कहा है कि जिले में कोरोना से बढ़े संक्रमण के मद्देनजर बचाव व आपातकालीन स्थिति को नियंत्रण के लिए जिलेवासियों की मांग पर 25 सितंबर से 30 सितंबर के रात 12 बजे तक नगरीय क्षेत्र को टोटली लॉकडाउन किया जा रहा है। कलेक्टर के इस आदेश के बाद जिले सभी सरकारी कार्यालयों, अर्धशासकीय व अशासकीय कार्यालयों को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया जायेगा। हालांकि कर्मचारियों को मुख्यालय छोड़ने की इजाजत नहीं होगी। वहीं नगरीय क्षेत्र में बस, टैक्सी, आटो, ई रिक्शा को भी बंद कर दिया गया है, सिर्फ आपात स्थिति में ही वाहन को चलाने की इजाजत होगी।

Next Story