Begin typing your search above and press return to search.

लॉकडाउन बिग ब्रेकिंग : राज्य सरकार ने लॉकडाउन 5.0 के लिए जारी किया गाइडलाइन… अभी इन सेवाओं को जारी रहेगा प्रतिबंध… पढ़िये किन पर रहेगी छूट, किस पर रहेगा बैन

लॉकडाउन बिग ब्रेकिंग : राज्य सरकार ने लॉकडाउन 5.0 के लिए जारी किया गाइडलाइन… अभी इन सेवाओं को जारी रहेगा प्रतिबंध… पढ़िये किन पर रहेगी छूट, किस पर रहेगा बैन
X
By NPG News

रायपुर 31 मई 2020। आज लॉकडाउन 4.0 खत्म हो गया है। 1 जून से लॉकडाउन का 5वां चरण यानि अनलॉक-1 शुरू किया जायेगा। अनलॉक-1 में केंद्र सरकार ने बहुत की नयी छूट दी है, जिसके तहत अंतर्राज्यीय परिवहन की छूट, शॉपिंग मॉल, रेस्टोरेंट सहित अन्य जरूरी चीजों को खोलने की इजाजत होगी, लेकिन छत्तीसगढ़ में फिलहाल इन पर प्रतिबंध जारी रहेगा। केंद्र सरकार ने ई-पास की जरूरतों को हटा दिया है, लेकिन प्रदेश में बिना ई-पास के दूसरे राज्यों में जाने पर प्रतिबंध रहेगा।

ब्रेकिंग : अभी नहीं खुलेंगे रेस्टोरेंट, होटल व बार…. राज्य सरकार ने इस तारीख तक बढ़ाई बंद रखने की मियाद… आदेश किया गया जारी ..

राज्य सरकार ने अंतर्राज्यीय परिवहन पर अभी बैन बरकरार रखा है। जीएडी की तरफ से सचिव कमलप्रीत सिंह ने आदेश जारी किया है है कि अंतर्राज्यीय परिवहन पर फिलहाल प्रतिबंध जारी रहेगा, हालांकि ई-पास के जरिये दूसरे प्रदेशों में जाने की इजाजत होगी।

उसी तरह अंतर्जिला परिवहन के बारे मं भी ई-पास होने पर आने-जाने की अनुमति होगी।

7 जून तक सभी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स व स्टेडियम को बंद रखा जायेगा।

सार्वजनिक पार्क भी 7 जून तक नहीं खोले जायेंगे

राज्य के भीतर व अंतर्राज्यीय बस सेवा को लेकर राज्य सरकार विचार कर रही है, जिसे लेकर परिवहन विभाग की तरफ से आदेश जारी किया जायेगा।

क्लब-बार और रेस्टोरेंट को 7 जून तक बंद रखा जायेगा।

राज्य सरकार ने स्पष्ट कहा है कि इन नियमों में और कड़ाई की जा सकती है, लेकिन छूट की इजाजत नहीं होगी। वहीं कंटेनमेंट जोन के लिए सिर्फ आवश्यक सेवाओं को ही अनुमति दी जायेगी।

Next Story