Begin typing your search above and press return to search.

लॉकडाउन बिग ब्रेकिंग : 31 तक लॉकडाउन रहेगा बरकरार… घरेलू व अंतर्राष्ट्रीय उड़ान सेवा रहेगी बंद… बस सेवा होगी चालू… रेड, आरेंज व ग्रीन जोन तय करेंगे राज्य… देखिये क्या खुलेगा.. क्या रहेगा बंद

लॉकडाउन बिग ब्रेकिंग : 31 तक लॉकडाउन रहेगा बरकरार… घरेलू व अंतर्राष्ट्रीय उड़ान सेवा रहेगी बंद… बस सेवा होगी चालू… रेड, आरेंज व ग्रीन जोन तय करेंगे राज्य… देखिये क्या खुलेगा.. क्या रहेगा बंद
X
By NPG News

रायपुर 17 मई 2020। देश में 31 मई तक लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। देश में 18 मई से 31 मई तक लॉकडाउन बढ़ाने का एलान किया गया। लॉकडाउन पर आज रात 9 बजे कैबिनेट सेक्रेटरी सभी राज्यों के टॉप अफसरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात करेंगे। कल से लॉकडाउन का चौथा चरण शुरू हो रहा है। नये लॉकडाउन में घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय घरेलू उड़ान सेवा को इजाजत नहीं दी गयी है। हालांकि हॉटस्पाट में अभी कड़ाई के साथ लॉकडाउन जारी रहेगा। स्कूल, कालेज और कोचिंग अभी बंद रहेंगे। चौथे चरण में रेस्टोरेंट और होटल के संचालन पर रोक बरकरार रहेगी।

वहीं मेट्रो को भी अभी बंद रखा जायेगा। वहीं धार्मिक कार्यक्रमों को पूर्णत: अभी बंद रखा जायेगा। मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा पहले की तरफ बंद रखे जायेंगे। हालांकि बस सेवाएं शुरू हो जायेगी। स्टेडियम खोले जायेंगे, लेकिन वहां दर्शकों की मौजूदगी नहीं होगी। रेड, आरेंज और ग्रीन जोन का फैसला अब राज्य करेंगे।

सिनेमा हाल, जिम, स्वीमिंग पुल बंद रखा जायेगा, हालांकि स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स और स्टेडियम खोले जायेंगे, लेकिन वहां दर्शक नहीं जा पायेंगे। सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक ही गतिविधियां संचालित करने की इजाजत होगी।

ndma_051720064941.jpeg

कोरोना से निपटने के लिए NDMA ने 31 मई तक लॉकडाउन के विस्तार का फैसला किया है. इस बाबत सभी मंत्रालय, विभाग, राज्य सरकारों को चिट्ठी भेजी गई है. साथ ही लॉकडाउन के नियमों का पालन करने के लिए कहा गया है. बता दें कि एनडीएमए पहले लॉकडाउन को औपचारिक रूप से जारी करने का आदेश जारी करता है और फिर राष्ट्रीय कार्यकारी समिति (एनईसी) लॉकडाउन के दिशानिर्देशों को फ्रेम करता है.

Next Story