Begin typing your search above and press return to search.

लॉकडाउन बिग ब्रेकिंग : 21 जुलाई से छत्तीसगढ़ में लगेगा लॉकडाउन… कलेक्टर को दिया गया लॉकडाउन लगाने का अधिकार… जिलों की स्थिति के आधार पर लगाया जायेगा लाकडाउन

लॉकडाउन बिग ब्रेकिंग : 21 जुलाई से छत्तीसगढ़ में लगेगा लॉकडाउन… कलेक्टर को दिया गया लॉकडाउन लगाने का अधिकार… जिलों की स्थिति के आधार पर लगाया जायेगा लाकडाउन
X
By NPG News

रायपुर 18 जुलाई 2020। छत्तीसगढ़ में 21 जुलाई से लॉकडाउन लगाया जायेगा। कलेक्टरों को इस बात का अधिकार दिया गया है कि वो जिलों में कोरोना की स्थिति को देखकर फैसला लेंगे। आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में मंत्रियों के साथ बैठक हुई, जिसमें इस बात का निर्णय लिया गया है कि 21 जुलाई के बाद प्रदेश में लॉकडाउन लगाया जायेगा। हालांकि इसकी अवधि अभी तय नहीं हुई है। जिलों की स्थिति के आधार कलेक्टर निर्णय लेंगे कि लॉकडाउन कितने दिनों का होगा, हालांकि ये लॉकडाउन 7 दिन से कम का नहीं होगा।

हालांकि पहले ये माना जा रहा था कि पूरे छत्तीसगढ़ में लॉकडाउन लगाया जा सकता है, लेकिन कलेक्टरों को दिये गये अधिकार के बाद अब संपूर्ण प्रदेश में लॉकडाउन नहीं होगा, बल्कि ज्यादा संक्रमित जिलों में ही लॉकडाउन लगाया जायेगा। वहीं ज्यादा नगरीय क्षेत्रों में ही लॉकडाउन लगाने की स्थिति अभी प्रदेश में बन रही है।

आपको बता दें कि प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या 5000 से ज्यादा पहुंच गयी है, वहीं राजधानी रायपुर में भी मरीजों की संख्या 1000 से ज्यादा हो गयी है।

Next Story