Begin typing your search above and press return to search.

लॉकडाउन बिग ब्रेकिंग : राजधानी रायपुर में लॉकडाउन का ऐलान… 21 सितंबर से राजधानी कंप्लीट लाकडाउन…. ना किराना, ना सब्जी व किसी तरह की गतिविधियों की होगी इजाजत

लॉकडाउन बिग ब्रेकिंग : राजधानी रायपुर में लॉकडाउन का ऐलान… 21 सितंबर से राजधानी कंप्लीट लाकडाउन…. ना किराना, ना सब्जी व किसी तरह की गतिविधियों की होगी इजाजत
X
By NPG News

रायपुर 19 सितंबर 2020। राजधानी रायपुर में लॉकडाउन का ऐलान हो गया है। रायपुर में 21 सितंबर से लॉकडाउन लगने जा रहा है। आज रायपुर में उच्च स्तरीय बैठक में लॉकडाउन का निर्णय लिया गया है। 21 सितंबर की रात 9 बजे से 28 सितंबर तक राजधानी रायपुर कंप्लीट लाकडाउन रहेगा। ये लॉकडाउन एक सप्ताह का होगा, हालांकि जिले की स्थिति को देखकर इसे बढ़ाने का आगे निर्णय लिया भी जा सकता है।

बैठक के बाद रायपुर के SSP अजय यादव ने NPG को बताया है कि बैठक में कंटेनमेंट जोन बनाकर बंद का निर्णय लिया गया है। इस दौरान सिर्फ अतिआवश्यक सेवाओं को ही इजाजत होगी, बाकि सभी तरह की गतिविधियां बंद रहेगी। दूध वितरण को लेकर भी सिर्फ सुबह में डेढ़ घंटे और शाम में डेढ़ घंटे की छूट रहेगी।

बंद के मद्देनजर 21 सितंबर की रात नौ बजे से टैक्सी, बस, आटो सहित तमाम दफ्तर, फल, सब्जी, किराना और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। हालांकि अतिआवश्यक सेवाओं को इजाजत दी जायेगी। वहीं बहुत जरूरी होने पर जिला प्रशासन की अनुमति से ही कहीं आने जाने की इजाजत होगी।

Next Story