Begin typing your search above and press return to search.

लॉकडाउन : 2 घंटे के लिए बैंक और 5 घंटे ही खुलेंगे पेट्रोल पंप….बिलासपुर में इस बार लॉकडाउन होगा बेहद सख्त…. जानिये क्या खुलेगा, क्या रहेगा बंद

लॉकडाउन : 2 घंटे के लिए बैंक और 5 घंटे ही खुलेंगे पेट्रोल पंप….बिलासपुर में इस बार लॉकडाउन होगा बेहद सख्त…. जानिये क्या खुलेगा, क्या रहेगा बंद
X
By NPG News

रायपुर 19 सितंबर 2020। राजधानी रायपुर के बाद बिलासपुर के लिए भी लॉकडाउन का दिशा निर्देश जारी हो गया है। बिलासपुर में 22 सितंबर से एक सप्ताह के लिए लॉकडाउन लागू होगा। 22 सितंबर से 28 सितंबर तक लॉकडाउन जारी रहेगा। रायपुर की तर्ज पर बिलासपुर में भी लॉकडाउन बेहद सख्त रहेगा। बिलासपुर में सिर्फ दो घंटे के लिए ही बैंक खुलेगा, जबकि पेट्रोल पंप को 5 घंटे ही खोलने की इजाजत रहेगी। बिलासपुर में सभी केंद्रीय, शासकीय व अर्धशासकीय व निजी कार्यालय बंद रहेंगे।

आदेश पढ़िये बिलासपुर में लॉकडाउन

अतिआवश्यक सेवाओं में जुड़े सरकारी दफ्तर खुलेंगे जरूर, लेकिन उसमें आमलोगों का घुसना प्रतिबंधित होगा। बैंक सिर्फ दो घंटे सुबह 10 बजे से 12 बजे तक ही खुलेंगे, वहीं पेट्रोल पंप को सुबह 7 बजे से 12 बजे तक खोलने की इजाजत होगी। उसी तरह दूध की दुकान दो वक्त सुबह 6 से 8 और शाम 5 से 6.30 बजे तक खोलने की इजाजत होगी। एलपीसी सिलेंडर की सिर्फ होम डिलिवरी होंगी, दुकान या एजेंसी में बुलाकर सिलेंडर वितरण की इजाजत नहीं होगी।

शराब दुकानें शहरी क्षेत्र में बंद रहेगी, मीडियाकर्मियों पर भी पाबंदियां रहेगी, जिसके तहत ज्यादातर मीडियाकर्मी घर में रहकर वर्क फ्रार्म होम करेंगे, जबकि बाहर जाने की स्थिति में पहचान पत्र व मास्क सहित अन्य चीजें रखनी जरूरी होगी। मेडिकल दुकान संचालकों को निर्देश दिया गया है कि वो ज्यादातर होम डिलिवरी को प्राथमिकता दें। वहीं निर्माण कार्य और उद्योगों को लेकर निर्देशित किया गया है। वो अपने कैंपस में मजदूरों को रखकर ही काम करा पायेंगे।

Next Story