Begin typing your search above and press return to search.

दिल्ली की LIVE तस्वीरें सीधे फ्लाइट से : चार्टर प्लेन की आगे की सीट पर CM भूपेश संग बैठे कवासी लखमा….. सभी मंत्री, विधायक, नेता-पदाधिकारी लौट रहे हैं साथ रायपुर… देखिये EXCLUSIVE तस्वीरें

दिल्ली की LIVE तस्वीरें सीधे फ्लाइट से : चार्टर प्लेन की आगे की सीट पर CM भूपेश संग बैठे कवासी लखमा….. सभी मंत्री, विधायक, नेता-पदाधिकारी लौट रहे हैं साथ रायपुर… देखिये EXCLUSIVE तस्वीरें
X
By NPG News

रायपुर 28 अगस्त 2021। मंत्री-विधायकों और निगम-मंडल के अध्यक्षों के साथ सीएम भूपेश रायपुर लौट रहे हैं। अब से कुछ देर बाद वो दिल्ली से रायपुर पहुंच जायेंगे। स्पेशल चार्टर प्लेन से रायपुर लौट रह मुख्यमंत्री और विधायकों की फ्लाइट के अंदर की एक्सक्लूसिव तस्वीरें हम आपको दिखायेंगे। 130 सीटर इस स्पेशल चार्टर प्लेन की आगे की तरफ वाली सीट पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बैठे हैं, जबकि उनके साथ वाली तीन लाइन में मंत्री और कुछ सीनियर लीडर्स बैठे हैं।

आगे की तरफ ही राम गोपाल अग्रवाल, गिरीश देवांगन भी बैठे हैं, जबकि से उसके बाद सभी विधायक और फिर उसके बाद निगम मंडल के अध्यक्ष और महापौर के साथ कुछ नेता बैठे हैं।

हालांकि पहले मुख्यमंत्री के साथ पहले मंत्रियों और कुछ ही विधायकों के लौटने की बात सामने आ रही थी, लेकिन बाद में ये प्लान बदल गया, जिसमें अब सभी विधायक, मंत्री और नेता एक साथ ही रायपुर लौट रहे हैं।

आगे की सीट पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ आबकारी मंत्री कवासी लखमा बैठे हैं, जबकि उनके दाहिने ओर की सीट पर रविंद्र चौबे, मोहम्मद अकबर, अमरजीत भगत बैठ हैं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करीब 3 बजे रायपुर एयरपोर्ट पर लैंड करेंगे, जहां वो मीडिया से बात करेंगे और राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे की जानकारी देंगे।

Next Story