Begin typing your search above and press return to search.

राजधानी में कैफे की आड़ में देर रात परोसा जा रहा था शराब… मौके पर पहुंची पुलिस तो युवक और युवतियां हुक्का और जाम छलकाते आये नजर…

राजधानी में कैफे की आड़ में देर रात परोसा जा रहा था शराब… मौके पर पहुंची पुलिस तो युवक और युवतियां हुक्का और जाम छलकाते आये नजर…
X
By NPG News

रायपुर 1 जुलाई 2021। राजधानी पुलिस देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए वीआईपी रोड स्थित फिलिंग द ब्लैंक्स कैफे में छापामार कार्रवाई करते हुए कई रईशजादो को पकड़ा है। पकड़े गए लोगों में युवक और युवतियां शामिल है। सभी कैफे में शराब और हुक्का पीते पाए गए है।दरअसल राजधानी पुलिस को सूचना मिली थी कि, वीआईपी रोड स्थित फिलिंग द ब्लैंक्स कैफे में अवैध रूप से शराब और हुका युवाओं को परोसा जा रहा है। मुखबिर से मिली सूचना के बाद कोतवाली सीएसपी और थाना प्रभारी एपी दीवान के नेतृत्व में टीम ने देर रात कैफे में दबिश दी गई। मौके से पुलिस ने युवक और युवतियों को को पकड़ा है। पकड़े गए सभी लोग राजधानी के अच्छे परिवारों से है। पुलिस ने मौके से छह से आठ लीटर शराब, बियर और काफी मात्रा में हुक्का बरामद किया है। पुलिस कैफे संचालक और पकड़े गए लोगो के खिलाफ कार्रवाई कर आगे की जांच की जा रही है।

Next Story