Begin typing your search above and press return to search.

राजधानी के शराब प्रेमी होशियार: बार में पैग लगाते भी कैमरे की नज़र में होंगे.. हर कोने में लगेंगे सीसीटीवी..राजधानी पुलिस ने बार होटल कैफ़े संचालकों को दिए कड़े निर्देश

राजधानी के शराब प्रेमी होशियार: बार में पैग लगाते भी कैमरे की नज़र में होंगे.. हर कोने में लगेंगे सीसीटीवी..राजधानी पुलिस ने बार होटल कैफ़े संचालकों को दिए कड़े निर्देश
X
By NPG News

रायपुर,11 सितंबर 2021। सुरा प्रेमी जिन्हें बार में शराब पीना होता है, उनके लिए अहम खबर है। राजधानी का हर बार अब सीसीटीवी से लैस होगा, याने जबकि मतार बार में बैठें तो यह याद कर के बैठें कि उनकी हर हरकत बार में मौजुद सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो रही है।बार में अमूमन कैमरे होते हैं जो कि टेंडर टेबल पर फ़ोकस होते हैं लेकिन अब इन सीसीटीवी की संख्या बढ़ जाएगी और यह कैमरे बार का हर कोना कव्हर करेंगे।
राजधानी पुलिस का यह फ़रमान याने सीसीटीवी लगाने और उनकी संख्या बढ़ाने का निर्देश केवल बार संचालकों को नहीं है बल्कि होटल कैफ़े के साथ साथ ढाबा संचालकों को भी जारी हुआ है।
राजधानी पुलिस की इस क़वायद के पीछे अपराध होने से पहले रोकना बताया गया है।लेकिन ज़ाहिर है कैमरे की संख्या बढ़ेगी तो अपराध होने पर साक्ष्य जुटाने में अहम मदद मिलेगी।

Next Story