Begin typing your search above and press return to search.

आकाशीय बिजली गिरी चार की मौत : खेत में काम कर रहे थे ग्रामीण.. गिरी आसमानी बिजली.. दो की हालत नाज़ुक

आकाशीय बिजली गिरी चार की मौत : खेत में काम कर रहे थे ग्रामीण.. गिरी आसमानी बिजली.. दो की हालत नाज़ुक
X
By NPG News

बलरामपुर,26 सितंबर 2021। आकाशीय बिजली गिरने से खेत में काम कर रहे दो व्यस्क और दो बच्चों की मौत हो गई। जबकि दो की हालत बेहद नाज़ुक बनी हुई है।

घटना ग्राम दुप्पी की है शाम को जबकि परिवार खेत में आलू लगा रहा था तभी बिजली गिरी और उससे मौक़े पर ही चार की मौत हो गई जबकि दो की हालत नाज़ुक बनी हुई है।

मृतकों में 18 वर्षीय चमेली,25 वर्षीय शिवलाल, पाँच वर्षीय काजल और पाँच वर्ष का ही शुभम शामिल है। जबकि राजपाल और विनोद नामक दो लोग गंभीर रुप से घायल हैं जिनका उपचार जारी है।

Next Story