Lip Pigmentation Home Remedies: होंठ पड़ गए हैं काले? जानिये 3 सिंपल स्टेप्स में लिप पिगमेंटशन कैसे कम करें

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News
Lip Pigmentation Home Remedies: भी चाहते हैं कि उनके होठों की रंगत गुलाबी हो, लेकिन बहुत से लोगों को लिप पिगमेंटेशन का सामना करना पड़ता है। उनके होंठ काले नजर आने लगते हैं जो कि अच्छे नहीं दिखते। अच्छी बात यह है कि लिप पिगमेंटशन को कुछ घरेलू उपायों से ठीक किया जा सकता है। हम यहां इसके लिए कुछ आसान होम रेमेडीज़ बता रहे हैं। केवल एक सप्ताह के भीतर ही आपको लिप पिगमेंटशन में कमी महसूस होने लगेगी।
लिप पिगमेंटेशन कम करने के लिए आपको तीन स्टेप में काम करना है। आइये जानते हैं वो तीन स्टेप्स कौन से हैं।
ऑइलिंग
आप रोज रात को सोने से पहले अपनी नाभि में थोड़ा सा घी लगाएं। आपकी नाभि और आपकी लिप हेल्थ के बीच में एक जबरदस्त कनेक्शन है। जब आप नाभि में घी लगाकर सोते हैं तो आपके होंठ सॉफ्ट और गुलाबी बने रहते हैं।
स्क्रबिंग
लिप पिगमेंटेशन को कम करने के लिए आपको एकदम हल्के हाथों से होठों की स्क्रबिंग करना भी जरूरी है। हम आपको स्क्रबिंग के लिए दो ऑप्शन बता रहे हैं।
1. एक चम्मच नींबू का रस,एक चम्मच नारियल का तेल, एक चम्मच शक्कर या शहद और एक चम्मच काॅफी पाउडर को मिक्स करें। इस मिक्सचर से 5 मिनट तक अपने होंठों की मसाज करें। यह आपको हर दिन करना होगा। बाद में अपने होठों को पोंछ लें। इससे आपको लिप पिगमेंटेशन कम होता नजर आएगा।
2. एक चौथाई चम्मच राॅक साॅफ्ट पाउडर फाॅर्म में लें।इसमें थोड़ी सी ग्लिसरीन और थोड़ा गुलाबजल मिक्स करें। अब इससे अपने होठों की मसाज करें।
लिप मास्क
जिस तरह से आप अपने चेहरे पर स्क्रबिंग करने के बाद फेस मास्क लगाते हैं, उसी तरह से लिप्स की स्क्रबिंग करने के बाद लिप मास्क लगाना भी जरूरी है। हम यहां लिप मास्क बनाने के भी दो तरीके बता रहे हैं।
1. एक चुटकी हल्दी में गुलाब जल की कुछ बूदें और थोड़ी सी ताज़ी मलाई मिलाएं। इस तरह से आप अपने लिए एक लिप मास्क बना लेंगे। इसे अपने होठों पर 10 मिनट के लगा कर रखें। उसके बाद होंठों को साफ पानी से धो लें।
2. कोरियन लिप मास्क बनाने के लिए राॅ हनी लें। इसमें चुटकी भर हल्दी मिलाएं। एक बढ़िया पेस्ट तैयार करके उसे अपने होठों पर लगाकर 2-5 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद होठों को साफ कर लें। हफ्ते में तीन बार इस लिप मास्क का प्रयोग करें। इन सिंपल होम रेमेडीज़ की मदद से 5 से 7 दिन के भीतर आपको लिप पिगमेंटेशन में कमी नजर आने लगेगी।

दिव्या सिंह। समाजशास्त्र में एमफिल करने के बाद दैनिक भास्कर पत्रकारिता अकादमी, भोपाल से पत्रकारिता की शिक्षा ग्रहण की। दैनिक भास्कर एवं जनसत्ता के साथ विभिन्न प्रकाशन संस्थानों में कार्य का अनुभव। देश के कई समाचार पत्रों में स्वतंत्र लेखन। कहानी और कविताएं लिखने का शौक है। विगत डेढ़ साल से NPG न्यूज में कार्यरत।
Tags
-
Home
-
Menu
