Kasturi Haldi Face Pack: रामयाण की सीता 'साईं पल्लवी' की नेचुरल ब्यूटी का राज़ है कस्तूरी हल्दी फेस पैक, जानिये बनाने का तरीका

Kasturi Haldi Face Pack: रामयाण की सीता साईं पल्लवी की नेचुरल ब्यूटी का राज़ है कस्तूरी हल्दी फेस पैक, जानिये बनाने का तरीका
X

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News

Kasturi Haldi Face Pack: स्किन पर बिना कलर छोड़े उसे गहराई से साफ करने में, रंगत सुधारने और नेचुरल ग्लो देने में कस्तूरी हल्दी का कोई जवाब नहीं। इसी कस्तूरी हल्दी से बने 4 खास फेस पैक बनाना आज हम आपको बता रहे हैं। अपनी ज़रूरत के हिसाब से आप इनका इस्तेमाल करके देखें। आपको पहली बार में ही फर्क दिखाई देगा।

Kasturi Haldi Face Pack: स्किन पर बिना कलर छोड़े उसे गहराई से साफ करने में, रंगत सुधारने और नेचुरल ग्लो देने में कस्तूरी हल्दी का कोई जवाब नहीं। इसी कस्तूरी हल्दी से बने 4 खास फेस पैक बनाना आज हम आपको बता रहे हैं। अपनी ज़रूरत के हिसाब से आप इनका इस्तेमाल करके देखें। आपको पहली बार में ही फर्क दिखाई देगा।

ब्यूटी ब्लॉग्स, वीडियोज़ और रील्स में आपने कस्तूरी हल्दी का नाम जरुर सुना होगा। आपको बता दें कि यह 'कस्तूरी हल्दी' स्किन के लिए वाकई कमाल करती है। आप महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स की जगह इस कस्तूरी हल्दी का इस्तेमाल करके खुद ही फर्क देख सकते हैं।

कस्तूरी हल्दी स्किन पर पीला रंग नहीं छोड़ती क्योंकि इसका रंग क्रीमी सा होता है। wild turmeric या कस्तूरी हल्दी में एंटी इन्फ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टीज होती हैं। यह एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है। जो फ्री रेडिकल से लड़ती है और आपकी स्किन को जवां बनाए रखती है। यह धूल-गंदगी, प्रदूषण आदि से स्किन को होने वाले नुकसान को ठीक करती है और स्किन को एक्सफोलिएट भी करती है।

कस्तूरी हल्दी के 4 फेस पैक

कस्तूरी हल्दी और शहद फेस पैक

बताया जाता है कि साईं पल्लवी नेचुरल ब्यूटी का राज कस्तूरी हल्दी है। वे अपनी स्किन को बेहतर हाइड्रेशन देने के लिए कस्तूरी हल्दी और शहद के फेस पैक का इस्तेमाल करती हैं। इसे बनाने के लिए 15 से 20 ग्राम कस्तूरी हल्दी में एक चम्मच शहद और एक चम्मच दही मिक्स करें ।

अप्लाई करने का तरीका

इन तीनों चीजों को अच्छी तरह मिक्स कर अपने चेहरे पर अप्लाई करें। 20 मिनट के लिए छोड़ें। उसके बाद चेहरा धोकर साफ कर लें।

फायदे

1. यह फेस पैक आपके चेहरे को गहराई से नमी देगा।

2. सूजन से राहत देगा।

3. आपको नेचुरल ग्लो देगा।

कस्तूरी हल्दी और बेसन फेस पैक

इसे बनाने के लिए आप एक कटोरी में दो चम्मच बेसन, एक चौथाई चम्मच कस्तूरी हल्दी और तीन से चार चम्मच दूध लें। अब इन सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स कर पेस्ट तैयार करें।

अप्लाई करने का तरीका

1. अपने चेहरे पर गुनगुने पानी से भीगा हुआ एक फेस टॉवल 2 मिनट के लिए रखें। इससे आपके पोर्स खुल जाएंगे।

2. अब कस्तूरी हल्दी के तैयार पेस्ट को अपने चेहरे और गले पर अप्लाई करें।

3. जब यह फेस पैक सूख जाए तब गीले हाथों से हल्का रगड़ कर इसे रिमूव कर दें। अब चेहरा धो लें। आखिर में अपनी फेस पर एक आइस क्यूब फेर लें। जिससे आपकी ओपन पोर्स थोड़े श्रिंक हो जाएंगे।

फायदे - कस्तूरी हल्दी का यह फेस पैक सन टेन को ठीक करता है, एक्ने और पिंपल्स में कमी लाता है और चेहरे को एक अलग ही ग्लो देता है।

कस्तूरी हल्दी -गुलाबजल फेस पैक

अगर आप चेहरे के दाग-धब्बों से परेशान है तो आपके लिए कस्तूरी हल्दी और गुलाब जल का फेस पैक फायदेमंद हो सकता है। इसे बनाने के लिए एक टेबल स्पून कस्तूरी हल्दी में एक टेबल स्पून गुलाब जल मिक्स करें।

अप्लाई करने का तरीका - तैयार फेस पैक को कम से कम आधे घंटे के लिए अपने चेहरे पर लगा कर रखें। उसके बाद चेहरा धो लें।

फायदे

1. ये फेस पैक आपके चेहरे के दाग धब्बों को हल्का करने में मदद करता है।

2. सम टेनिंग को कम करता है।

3. मुंहासों से भी राहत देता है।

कस्तूरी हल्दी और दही फेस पैक

अगर आपकी स्किन बहुत डल हो रही है तो कस्तूरी हल्दी और दही के फेस पैक का इस्तेमाल करें। इसे बनाने के लिए एक टेबल स्पून दही में आधा टेबल स्पून कस्तूरी हल्दी मिक्स करें।

अप्लाई करने का तरीका - चेहरे को साफ पानी से धोकर हल्का सा पोंछ लें इसके बाद कस्तूरी हल्दी और दही का फेस पैक अपने चेहरे पर लगाएं। इसे 10 मिनट के लिए लगा रहने दें। उसके बाद धोकर साफ कर दें।

फायदे

1. गर्मी के मौसम में कस्तूरी हल्दी और दही का यह फेस पैक चेहरे को ठंडक और ताजगी देता है।

2. यह डल स्किन की समस्या को दूर करता है और चेहरे पर चमक लाता है।

Tags

Next Story