Jeans Wearing Mistake: क्या जीन्स की वेस्ट बैंड के पास से बाहर झांकता है Tummy का 'टायर'? इन स्टाइलिंग टिप्स से दूर होगी दिक्कत

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News
Jeans Wearing Mistake: क्या जींस पहनने के बाद आपकी Tummy छलक के बाहर आने को होती है? और उसे हाइड करना आपके लिए असंभव जैसा काम है? तो यहां आपके ही काम की बात हो रही है। यहां हम आपको ऐसे स्टाइलिंग टिप्स दे रहे हैं जिससे जीन्स की वेस्ट बैंड के पास टमी के टायर नहीं बनेंगे।
बाॅडी फैट को कम करना कोई एक दिन का काम नहीं है। इसमें लंबा समय लगता है। लेकिन इस वजह से आप जीन्स पहनना तो नहीं छोड़ सकती। हां, आप कुछ ऐसे स्टाइलिंग टिप्स को ज़रूर फाॅलो कर सकती हैं जिससे टमी के टायर जीन्स की वेस्ट के पास न झलकें। चलिए जानते हैं कि आप जीन्स पहनते वक्त किन बातों का ध्यान रख सकती हैं।
लो वेस्ट जीन्स न पहनें
अगर आपके टमी एरिया में फैट थोड़ा ज्यादा है तो आप लो वेस्ट जीन्स ना पहनें। लो वेस्ट जीन्स टमी को पुशअप कर देती है जिससे टमी और बिगर नजर आती है। इसकी जगह आप हाई या मिड राइज़ जीन्स पहनें।
टाइट वेस्ट बैंड वाली जीन्स न पहने
आपको टाइट वेस्ट बैंड वाली (कम नंबर वाली ) जीन्स पहनने से बचना चाहिए। यह पेट को स्क्वीज़ कर देती है जिससे आप और भारी दिखती हैं। आपको स्ट्रैचेबल फेब्रिक की करेक्ट वेस्ट बैंड वाली जीन्स पहननी चाहिए।
स्टिफ फेब्रिक की जीन्स न चुनें
आपको साॅफ्ट फेब्रिक की जीन्स पहननी चाहिए न कि स्टिफ फेब्रिक की। स्टिफ फेब्रिक की जीन्स टमी एरिया को और हाइलाइट कर देती है।
स्किनी जीन्स न पहनें
स्किनी जीन्स आपके बाॅडी फैट को और बढ़ा कर दिखाती हैं। इसलिये इन्हें अवाॅइड करें। इसकी जगह आप स्ट्रेट फिट या फ्लेयर्ड जीन्स पहनें तो बेहतर होगा।

दिव्या सिंह। समाजशास्त्र में एमफिल करने के बाद दैनिक भास्कर पत्रकारिता अकादमी, भोपाल से पत्रकारिता की शिक्षा ग्रहण की। दैनिक भास्कर एवं जनसत्ता के साथ विभिन्न प्रकाशन संस्थानों में कार्य का अनुभव। देश के कई समाचार पत्रों में स्वतंत्र लेखन। कहानी और कविताएं लिखने का शौक है। विगत डेढ़ साल से NPG न्यूज में कार्यरत।
-
Home
-
Menu
