Fermented Rice Water For Korean Glass Skin: कोरियन ग्लास स्किन पाने के लिए घर पर तैयार करें fermented rice water, मिलेंगे ये ज़बरदस्त फायदे

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News
Fermented Rice Water For Korean Glass Skin: चावल के पानी से मुंह धो-धो कर या इससे बने मास्क लगा-लगा कर भी अगर आपको कोरियन ग्लास स्किन नहीं मिल रही है तो अब फर्मेंटेड राइस वाटर तैयार करना सीखिये। क्योंकि फर्मेंटेड राइस वॉटर की खूबियां, सिंपल राइस वॉटर से बहुत ज्यादा होती हैं। इसलिए इनका असर भी गहरा पड़ता है और स्किन में गजब का ग्लो आता है। साथ ही इससे स्किन का टेक्सचर सुधरता है और अर्ली एजिंग से भी बचाव होता है। चलिए आपको बताते हैं कि fermented rice water कैसे बनाते हैं और इसके फायदे क्या हैं।
fermented rice water ऐसे बनाएं
इसके लिए आप 250 ग्राम चावल लें और इसे अच्छी तरह धो लें। उसके बाद इसे 750 एमएल पानी में दो घंटे के लिए भिगो कर रखें।अब इस पानी को छान लें और एक कांच के जार में स्टोर करें। आपको इस पानी को कम से कम 24 घंटे तक के लिए फर्मेंट होने के लिए रखना है।
ये fermented rice water गुड बैक्टीरिया से भरपूर होता है और इसमें एंटीऑक्सीडेंट की भरमार होती है। इसलिए यह आपकी स्किन के लिए गजब के फायदे रखता है।
अप्लाई कैसे करें
इस फर्मेंटेड राइस वाॅटर की कुछ बंदे आपको सोने से पहले अपने चेहरे पर लगानी हैं और इसे अपने चेहरे पर अच्छी तरह फैला लेना है। अब इसे आपको सूखने देना है। अगर आपको ड्राइनेस ज्यादा लग रही है तो आप इसके ऊपर कोई मॉइश्चराइजर लगा सकते हैं लेकिन इसे धोएं नहीं और रात भर के लिए अपने चेहरे पर रहने दें। तब आपको इसके जबरदस्त फायदे मिलेंगे।
fermented rice water के फायदे
दमकती त्वचा
अगर आप लगातार 5 दिन तक भी इस फर्मेंटेड राइस वॉटर का अपने चेहरे पर इस्तेमाल करते हैं तो आपकी स्किन शीशे की तरह चमकदार और ईवन टोन दिखाई देगी।
स्कार होंगे हल्के
अगर आपके चेहरे पर कुछ scar हैं, तो वे भी इस फर्मेंटेड राइस वॉटर को लगाने से कम होने लगेंगे।
पिगमेंटशन से राहत
फर्मेंटेड राइस वॉटर एप्लीकेशन से आपकी स्किन पर पिगमेंटेशन के निशान हल्के होने लगेंगे। स्किन स्पॉटलेस दिखाई देगी।
पोर्स होंगे टाइट
फर्मेंटेड राइस वॉटर लगाने से आपकी स्किन के पोर्स टाइट होंगे जिससे ऑयली स्किन वालों को काफी राहत मिलेगी और मुंहासों का खतरा कम होगा।
बेहतर हाइड्रेशन
फर्मेंटेड राइस वॉटर आपकी स्किन को गहराई से नमी देगा।
सेंसिटिव स्किन के लिए भी सुरक्षित
फर्मेंटेड राइस वॉटर काफी सौम्य होता है और सेंसेटिव स्किन वालों के लिए भी सुरक्षित है।
जलन से राहत
यह स्किन की जलन और सूजन को कम करने में भी मदद करता है।
स्किन का टेक्सचर सुधारे
उम्र बढ़ने के साथ स्किन पर काफी टेक्सचर दिखाई देने लगता है। फर्मेंटेड राइस वॉटर स्किन का टेक्सचर सुधारता है।
झुर्रियां कम करे
फर्मेंटेड राइस वॉटर में एंटी एजिंग प्रॉपर्टीज भी होती हैं क्योंकि इसमें भरपूर एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। इसे लगाने से एजिंग के लक्षण भी धीरे-धीरे कम होने लगते हैं।

दिव्या सिंह। समाजशास्त्र में एमफिल करने के बाद दैनिक भास्कर पत्रकारिता अकादमी, भोपाल से पत्रकारिता की शिक्षा ग्रहण की। दैनिक भास्कर एवं जनसत्ता के साथ विभिन्न प्रकाशन संस्थानों में कार्य का अनुभव। देश के कई समाचार पत्रों में स्वतंत्र लेखन। कहानी और कविताएं लिखने का शौक है। विगत डेढ़ साल से NPG न्यूज में कार्यरत।
Tags
-
Home
-
Menu
