क्या महिलाओं को चेहरे के बाल हटाने के लिये रेज़र का इस्तेमाल करना चाहिए? जानिये डर्मेटोलाॅजिस्ट ने क्या कहा

क्या महिलाओं को चेहरे के बाल हटाने के लिये रेज़र का इस्तेमाल करना चाहिए? जानिये डर्मेटोलाॅजिस्ट ने क्या कहा
X

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News

Facial Hair: आपको भी ये डर है कि इन facial hair को रिमूव करने के लिए अगर आपने रेज़र चलाया तो आपके ये बाल पुरुषों की दाढ़ी की तरह सख्त हो जाएंगे और उनकी ग्रोथ भी बढ़ जाएगी? तो चलिए आपकी सभी आशंकाओं का निवारण करते हैं और बताते हैं कि आपको फेशियल हेयर पर रेज़र चलाना चाहिए या नहीं।

Facial Hair: क्या आपको भी फेशियल हेयर की प्राॅब्लम है? क्या आप चेहरे के इन अनचाहे बालों को हटाने के लिए रेज़र का इस्तेमाल करती हैं या आपको भी ये डर है कि इन facial hair को रिमूव करने के लिए अगर आपने रेज़र चलाया तो आपके ये बाल पुरुषों की दाढ़ी की तरह सख्त हो जाएंगे और उनकी ग्रोथ भी बढ़ जाएगी? तो चलिए आपकी सभी आशंकाओं का निवारण करते हैं और बताते हैं कि आपको फेशियल हेयर पर रेज़र चलाना चाहिए या नहीं।

हार्मोनल इंबैलेंस के चलते कई युवतियों और महिलाओं को फेशियल हेयर की समस्या का सामना करना पड़ता है। इससे उनके चेहरे (खासकर गालों, चिन, गर्दन और अपर लिप्स) पर बालों की ग्रोथ ज्यादा हो जाती है। ये फेशियल हेयर लेडीज़ को शर्मिंदा करते हैं। वे इनसे मुक्ति चाहती हैं और कई तरीके अपनाती हैं।

फेशियल हेयर को रिमूव करने के लिए रेज़र का इस्तेमाल काफी आसान है लेकिन इसे लेकर लेडीज़ के मन में डर है कि कहीं इससे ग्रोथ और बढ़ न जाए! कहीं उनके भी बाल पुरुषों की दाढ़ी की तरह कड़क न आने लग जाएं। डर्मेटोलाॅजिस्ट डाॅ गुरवीन ने फेशियल हेयर रिमूव करने के लिए रेज़र के इस्तेमाल को सुरक्षित बताया है।

क्या कहा डर्मेटोलाॅजिस्ट ने

डर्मेटोलाॅजिस्ट डाॅ गुरवीन ने जो जानकारी शेयर की है, उसके मुताबिक महिलाएं फेशियल हेयर रिमूव करने के लिए रेज़र का इस्तेमाल कर सकती हैं। बस उन्हें इन दो बातों का ध्यान रखना चाहिये-

1. पहले जेल लगाएं

महिलाओं को अपने फेशियल हेयर को हटाने के लिये रेज़र का इस्तेमाल करने से पहले चेहरे पर कोई जैल(gel) जरूर लगा लेना चाहिए।

2. रेज़र उल्टा न चलाएं

डॉ गुरवीन के मुताबिक महिलाओं को ध्यान रखना चाहिए कि वे कभी भी रेज़र को उल्टा ना चलाएं यानी नीचे से ऊपर न चलाएं। बल्कि ऊपर से नीचे की तरफ चलाएं, जिस तरह बालों की ग्रोथ होती है।

अगर लेडीज़ इन दो रूल्स को याद रखकर फेशियल हेयर हटाने के लिये रेज़र का इस्तेमाल करेंगी तो उन्हें किसी तरह की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा और फेशियल हेयर बहुत आसानी से, झटपट साफ हो जाएंगे।

Tags

Next Story