DIY Sunscreen: एलोवेरा में ये चीजें मिलाकर घर में बनाएं सनस्क्रीन, धूप से मिलेगी तगड़ी सुरक्षा

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News
DIY Sunscreen: अगर आपका सनस्क्रीन खत्म हो गया है तो टेंशन की जरूरत नहीं है। आप घर में भी DIY Sunscreen बना सकते हैं और बेधड़क घर से बाहर जा सकते हैं। आपको धूप से भरपूर सुरक्षा मिलेगी। घर में लगा एलोवेरा का पौधा इसमें आपके बहुत काम आएगा या फिर आप एलोवेरा जेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
घर में DIY Sunscreen बनाने के लिए आपको एलोवेरा जैल चाहिए। इसमें आपको कुछ चीज़ें मिलानी होंगी जो आपके घर में आसानी से मिल जाएंगी। चलिए जानते हैं DIY Sunscreen कैसे बनाना है।
एलोवेरा जेल और नारियल तेल
इसे बनाने के लिए आपको ताज़ा एलोवेरा जेल चाहिए। आप दो चम्मच ऐलोवेरा जेल ले लें और उसमें आधा चम्मच शुद्ध नारियल का तेल मिक्स करें। इसे अच्छी तरह तब तक फेंटे जब तक इसका रंग मिल्की व्हाइट न हो जाए। बाहर जाने से पहले इसकी थोड़ी सी मात्रा हाथ में लें और अपने शरीर के ओपन पार्ट्स पर जरूर लगाएं।
एलोवेरा जैल-बादाम तेल
इसे बनाने के लिए सबसे पहले आपको आधा कप बादाम तेल में एक चौथाई कप बी वेक्स डाल कर एक डबल बॉयलर में मेल्ट करना है। फिर इसे पूरी तरह ठंडा होने दें। अब आपको एक चौथाई कप प्योर एलोवेरा जेल चाहिए। साथ ही दो टेबल स्पून जिंक ऑक्साइड पाउडर मिलाना है। आप इन सभी चीजों को ब्लेंड कर लें। आपका DIY Sunscreen तैयार है। इसे कांच के जाल में स्टोर करें और धूप में बाहर निकलने से पहले जरूर लगाएं।
एलोवेरा जैल और ऑलिव ऑइल
आप एलोवेरा जेल और ऑलिव ऑयल मिलाकर बढ़िया होममेड सनस्क्रीन बना सकते हैं और इसे 6 महीने तक आराम से स्टोर करके यूज कर सकते हैं। इसके लिए दो से तीन चम्मच ऐलोवेरा जेल में ओलिव ऑयल की 8-10 बूंदें डालें। आप इसे और इफेक्टिव बनाने के लिए केसर के धागे भी एड कर सकते हैं। यह DIY Sunscreen आपको यूवी रेज़ से प्रोटेक्शन तो देगा ही, चेहरे को खूबसूरत रंगत भी देगा।
एलोवेरा जैल और हल्दी
अगर आपके पास ऊपर बताए गए तीनों तेल नहीं है तो आप एक चम्मच एलोवेरा जेल में चुटकी भर हल्दी मिलाकर भी DIY Sunscreen तैयार कर सकते हैं और धूप से सुरक्षा के लिए इसे लगाकर बाहर जा सकते हैं।

दिव्या सिंह। समाजशास्त्र में एमफिल करने के बाद दैनिक भास्कर पत्रकारिता अकादमी, भोपाल से पत्रकारिता की शिक्षा ग्रहण की। दैनिक भास्कर एवं जनसत्ता के साथ विभिन्न प्रकाशन संस्थानों में कार्य का अनुभव। देश के कई समाचार पत्रों में स्वतंत्र लेखन। कहानी और कविताएं लिखने का शौक है। विगत डेढ़ साल से NPG न्यूज में कार्यरत।
Tags
-
Home
-
Menu
