Combination Skin Care Routine: काॅम्बिनेशन स्किन वालों के लिए कैसा हो परफेक्ट स्किन केयर रूटीन? जानने के लिए इसे पढ़ें

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News
Combination Skin Care Routine: अगर आपकी combination skin है यानी कहीं ऑइली है और कहीं ड्राई, तो आपके लिए स्किन केयर रूटीन भी अलग होगा। क्योंकि इस तरह की स्किन के लिए स्किन केयर रूटीन काफी ट्रिकी होता है। यानी आप सिंपल स्किन केयर रूटीन को फॉलो नहीं कर सकते। तो कैसा हो 'काॅम्बिनेशन स्किन' वालों के लिए स्किन केयर रूटीन, चलिए जानते हैं।
काॅम्बिनेशन स्किन वालों के साथ आमतौर पर यह समस्या होती है कि उनके टी ज़ोन (T zone) पर आमतौर पर ज्यादा ऑइल रिलीज़ होता है, वहीं गालों पर ड्राईनेस ज्यादा होती है।
ऐसे में काॅम्बिनेशन स्किन वालों का स्किन केयर रूटीन ऐसा होना चाहिए जिससे कि इस ऑइली और ड्राई स्किन के काॅम्बिनेशन को संभाला जा सके और बैलेंस बनाया जा सके। यह बैलेंस कैसे बनाया जाए, यही हम आपको यहां बता रहे हैं। इसके लिए स्टेप बाय स्टेप इस स्किन केयर रूटीन को आप फॉलो कर सकते हैं-
स्टेप-1
सबसे पहले आपको अपनी स्किन की क्लींजिंग करनी है तो आपको जो भी क्लींजर या फेस वाॅश अपने लिये सुटेबल लगता हो, उससे आप क्लींजिंग कर लें। अगर आपके पास इस समय क्लींजर नहीं है तो आप जेंटल फेशियल वाइप्स का इस्तेमाल कर सकती हैं।
स्टेप - 2
अब आपको टोनर का इस्तेमाल करना है। तो आप काॅम्बिनेशन स्किन वालों के लिए मार्केट में अवेलेबल कोई भी अच्छा टोनर ले सकते हैं या फिर गुलाब जल (Rose Water) का इस्तेमाल भी कर सकती हैं।
स्टेप - 3
1. अगर आपकी काॅम्बिनेशन स्किन ड्राईनैस की तरफ ज्यादा है तो आप माॅइश्चराइज़र के तौर पर किसी अच्छे ब्रांड की थिक क्रीम का इस्तेमाल कर सकती हैं या काॅम्बिनेशन स्किन के अलग से आने वाले मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल कर सकती हैं।
2. वहीं अगर आपकी काॅम्बिनेशन स्किन ऑइली की तरफ ज्यादा है तो वॉटर बेस्ड मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल कर सकती हैं।
स्टेप - 4
अब आपको प्राइमर का इस्तेमाल करना है। काॅम्बिनेशन स्किन के लिए अलग से प्राइमर मार्केट में अवेलेबल है। आप प्राइमर का इस्तेमाल उन जगहों पर ज्यादा करें जहां पोर्स की प्रॉब्लम है।
स्टेप-5
लास्ट में आप ड्यूई या ग्लाॅसी लुक के लिए अपने चेहरे के हाई प्वाइंट्स पर हाईलाइटर का इस्तेमाल कर सकती हैं।
ध्यान रखें
याद रखें कि आपको हर स्टेप के बीच 30 से 60 सेकंड का गैप रखना है।

दिव्या सिंह। समाजशास्त्र में एमफिल करने के बाद दैनिक भास्कर पत्रकारिता अकादमी, भोपाल से पत्रकारिता की शिक्षा ग्रहण की। दैनिक भास्कर एवं जनसत्ता के साथ विभिन्न प्रकाशन संस्थानों में कार्य का अनुभव। देश के कई समाचार पत्रों में स्वतंत्र लेखन। कहानी और कविताएं लिखने का शौक है। विगत डेढ़ साल से NPG न्यूज में कार्यरत।
Tags
-
Home
-
Menu
