Begin typing your search above and press return to search.

तेंदुए का शव मिला: दहशत के बीच पहाड़ी पर तेंदुए का शव मिला, रेंजर बोले-मौत कैसे हुई ये जांच का विषय

तेंदुए का शव मिला: दहशत के बीच पहाड़ी पर तेंदुए का शव मिला, रेंजर बोले-मौत कैसे हुई ये जांच का विषय
X
By NPG News

धमतरी 4 अक्टूबर 2021. इलाके में तेंदुआ के दहशत के बीच मृत तेंदुआ मिलने से इलाके में खलबली मच गयी है. मामला बिड़गुड़ी वन परिक्षेत्र के गढ़डोंगरी पंचायत के डोहलापारा पहाड़ी का बताया जा रहा है. तेंदुआ नर है कि मादा कितने वर्ष का एक था और मौत कैसे हुई ये अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है. फिलहाल वन विभाग की टीम इस मामले की जांच में जुट गई है.

जानकारी के मुताबिक डोहलापारा निवासी ललित सूर्यवंशी आश्रित ग्राम डोहलापारा के पहाड़ी में जलाऊ लकड़ी लाने गया था. इस दौरान उसे मक्खियों का झुंड दिखाई दिया और पास से काफी बदबू भी आ रहा थी. इतने में ग्रामीण ने पास जाकर देखा तो एक तेंदुए का शव पड़ा हुआ. इसके बाद ग्रामीण ने इसकी जानकारी वन विभाग की टीम को दी. अंदाजा लगाया जा रहा है कि तेंदुए की मौत 5 से 7 दिन पहले हुई होगी.

इधर सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे बिड़गुड़ी रेंजर दीपक गावड़े ने बताया कि, एक मृत तेंदुआ का शव मिला है. तेंदुआ की नर है या मादा है और उसकी मौत किन परिस्तिथियों में ही इसकी जाँच की जा रही है. पीएम रिपोर्ट आने पर ये क्लियर हो पायेगा.

Next Story