Begin typing your search above and press return to search.

सिंह, मेष, धनु, कुंभ राशि वालों की आर्थिक स्थिति होगी मजबूत, जानिए कैसा होगा बाकी राशियों का हाल

सिंह, मेष, धनु, कुंभ राशि वालों की आर्थिक स्थिति होगी मजबूत, जानिए कैसा होगा बाकी राशियों का हाल
X
By NPG News

रायपुर 9 मई 2021। आज कैसा रहेगा आज का दिन आज के दैनिक राशिफल 9 मई 2021 में ग्रहों की स्थिति पर कुल निर्णय के अनुसार आपकी दैनिक राशिफल क्या कहती है।

मेष राशि
आलस्य से बचकर सक्रिय होना आज आपके लिए लाभप्रद रहेगा. भागीदार आपकी योजनाओं और व्यावसायिक ख्यालों के प्रति उत्साही होंगे। आपको अपनी वर्तमान समस्याओं से पार पाने के लिए अपने दिल और दिमाग को खुला रखना होगा। अपनी संतान के ऊपर आकांक्षाओं का बोझ डालने से अच्छा है उनका मनोबल बढ़ाएं। आत्मबल आपके लिये सफलता की कुंजी साबित होगा। दोस्तों के साथ प्रवास-पर्यटन का आयोजन होगा।

वृषभ राशि

आज आपको अचानक धन लाभ होगा। आज आप किसी नए काम की शुरूआत करने के बारे में विचार करेंगे . जीवनसाथी आपके विचारों से सहमत होगा। आपका रिश्ता मजबूत होगा। अपनी डेली रूटीन में आप कुछ बदलाव कर सकते हैं। किसी पुराने कामकाज से आपको लाभ हो सकता है। कई योजनाएँ आज समय से पहले पूरी हो जायेंगी। परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी-खासी सफलता मिलेगी। अपनी ऊर्जा से आप बहुत कुछ हासिल कर लेंगे। गायत्री मंत्र का जप करें, रिश्ते बेहतर होंगे।

मिथुन राशि

यदि कोई बात आपको उचित न लगे तो उसे मानने की आवश्यकता नहीं है। मन में भरपूर आत्मविश्वास बना रहेगा। दाम्पत्य जीवन में कुछ अड़चने आ सकती हैं। खर्च करते समय बजट को नजरअंदाज ना करें, अन्यथा बाद में पछताना भी पड़ सकता है। स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत से राहत मिलेगी, परंतु अभी लापरवाही करना उचित नहीं है।

कर्क राशि

जीवन से संबंधित अलग-अलग बातों में संतुलन बनाए रखने की आज आवश्यकता होगी। काम के साथ व्यक्तिगत जीवन पर भी ध्यान दें। मन में किसी प्रकार की चिंता और डर बसा रहेगा, जिसके कारण दिनभर बेचैनी महसूस होगी। किसी महिला अधिकारी से सहयोग मिलेगा। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं।

सिंह राशि

आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आर्थिक लाभ के योग रहेंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता के लिए प्रयत्नशील होगा। कठिन परिश्रम से रचनात्मक योजनाओं को सार्थक करने में सफल रहेंगे। कोई नया काम शुरू करने के लिए दिन अच्छा है। पुराना अटका धन भी मिल सकता है। परिवार के साथ समय बिताएं, मानसिक सुख और शांति मिलेगी। खान-पान का ध्यान रखना होगा।

कन्या राशि

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार में अड़चनें आएंगी और कार्यों में सफलता कम मिलेगी। संतान संबंधी दायित्वों के प्रति मन चिंतित होगा। भविष्य के प्रति नकारात्मक विचार उत्साह में कमी ला सकते हैं। कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं या निवेश की योजना बना रहे हैं, तो उसे टालें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। धर्म ध्यान और परिवार के साथ समय बिताएं, सेहत का ख्याल रखें।

तुला राशि

आज का दिन सामान्य रहेगा। किसी कार्य को सिद्ध करने के लिए आज ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। कारोबार में आर्थिक लाभ तो रहेगा, लेकिन अनावश्यक खर्च अधिक होने से आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। मन में किसी प्रकार की शंका न पालें, गलतियों को स्वीकार कर सगे-संबंधियों के बीच अपने रिश्तों को सुधारें। किसी पुराने मित्र या रिश्तेदार से मुलाकात होने पर खुशी मिलेगी।

वृश्चिक राशि

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार सामान्य रहेगा। अनावश्यक खर्च बढऩे से आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। नकारात्मक विचारों को त्याग अपनी क्षमताओं का पूरा उपयोग करें। भविष्य को लेकर योजनाएं बना सकते हैं। नये काम की शुरूआत कर रहे हैं, तो दूसरी को सलाह न लें। अपनों से धोखा मिल सकता है। रोजगार और शिक्षा के क्षेत्र में कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

धनु राशि

आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। कार्यक्षेत्र में आर्थिक लाभ मिलने के योग रहेंगे। परिश्रम से सभी कार्यों में सफलता मिलेगी और सृजनात्मक विचारों का भरपूर लाभ उठाएंगे। स्वाभिमानी स्वभाव लोकप्रियता दिलाने में सहायक होगा। बेरोजगार को रोजगार के अवसर और नौकरी में तरक्की मिलने के आसार रहेंगे। शारीरिक और मानसिक रूप से थकान का अनुभव करेंगे। सेहत का ख्याल रखें।

मकर

आज आपका दिन पहले से ज्यादा फायदा दिलाने वाला रहेगा। आपको दूसरों से प्रेरणा लेकर काम करने की जरूरत है। आज बोलने से ज्यादा आपको काम पर ध्यान देना चाहिए। आज आपको अपने माता पिता के साथ समय बिताना चाहिये। संयम और धैर्य के साथ ही आपको अपने कदम आगे बढ़ाने चाहिए। किसी रिश्तेदार से चलती आ रही अन-बन आज खत्म हो जायेंगी। आपको अधिक खाने-पीने से बचना चाहिए और सेहत का ध्यान रखना चाहिए।

कुंभ राशि

आज आर्थिक तौर पर आपकी स्थिति मजबूत रहेगी। अगर आप कोई बिजनेस करते हैं, तो आपको उसे बढ़ाने के लिए थोड़ी और मेहनत करने की जरूरत है। आज कोई पड़ोसी आपसे किसी प्रकार की सहायता मांग सकता है, जिसे आप असानी से पूरा करेंगे। लोगों के बीच आपका सम्मान बढ़ेगा। किसी रिश्तेदार से आपकी फोन पर लम्बी बात होगी। पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आज जो भी काम शुरु करेंगे, उसमें सफलता मिलेगी।

मीन

आज आपका दिन सामन्य रहेगा। ऑफिस के किसी सहकर्मी के साथ वाद विवाद की स्थिति बन सकती है, आपको अपनी वाणी पर संयम रखने की जरुरत है। बच्चों को अपने स्वास्थ्य का थोड़ा ध्यान रखना चाहिए। छात्रों के लिये दिन अच्छा रहेगा, आप अपनी पढ़ाई को लेकर पूरी तरह से अलर्ट रहेंगे आज की गई मेहनत का लाभ मिलेगा। लवमेट्स के लिए आज का दिन खुशियों भरा रहने वाला है, अपने साथी पर विश्वास बनाये रखें।

Next Story