आजादी के संघर्ष की दूसरी लड़ाई पर व्याख्यान …… SECL के अधिकारी-कर्मचारियों ने ऑनलाइन व्याख्यान में इतिहास के अनछुए पहलुओं को जाना

बिलासपुर 17 मार्च 2021। देश की आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर ’’आजादी का अमृत महोत्सव’’ का शुभारंभ एसईसीएल के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक ए.पी. पण्डा के मुख्य आतिथ्य एवं मुख्य सतर्कता अधिकारी बी.पी. शर्मा एवं निदेशक (वित्त)/निदेशक (कार्मिक), एस.एम.चैधरी, महाप्रबंधक (कार्मिक/प्रशासन) ए.के. सक्सेना, विभिन्न विभागाध्यक्षों, अधिकारियों-कर्मचारियों, विभिन्न श्रमसंघ प्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया गया था।
इस तारतम्य में आज दिनांक 17 मार्च 2021 को महाप्रबंधक (कार्मिक/प्रशासन) ए.के. सक्सेना, महाप्रबंधक (मासंवि) प्रवीण कुमार, विभिन्न विभागाध्यक्षों, अधिकारियों-कर्मचारियों की उपस्थिति में वाह्य वक्ता डाॅ. प्रवीण कुमार मिश्रा विभागाध्यक्ष इतिहास गुरूघासीदास विश्वविद्यालय ने ’’आजादी के संघर्ष की दूसरी लड़ाई’’ विषय पर अपने वक्तव्य प्रस्तुत किए।
वाह्य वक्ता डाॅ. प्रवीण कुमार मिश्रा विभागाध्यक्ष इतिहास गुरूघासीदास विश्वविद्यालय ने अपने उद्बोधन में भारतीय स्वतंत्रता के द्वितीय युद्ध से भारत के विजय तक की यात्रा का रोचक व ज्ञानवर्धक विवरण प्रस्तुत किया। इस व्याख्यान में विडियो काॅन्फ्रेन्स के माध्यम से एसईसीएल के समस्त 13 क्षेत्रों के अधिकारी कर्मचारी भी जुड़कर अपने इतिहास के अनछुवे पहलुओं को जानने का एक सफल प्रयास किया।
