Begin typing your search above and press return to search.
राजनांदगांव 10 जुलाई 2020। देर रात एक वकील की बदमाशों ने हत्या कर दी है। घटना की जानकारी आज सुबह ग्रामीणों ने पुलिस को दी है, जिसके बाद मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और मामले की जांच में जुट गयी है।
जानकारी के मुताबिक घटना सोमनी थाना क्षेत्र के फरहद गांव की है। मृतक का नाम संजय साहू है जो पेशे से एक वकील है। बताया जा रहा हैं कि मृतक रात में भोजन करने के बाद टहलने के लिये निकला हुआ था, इस दौरान वो रात भर घर नहीं लौटा। आज सुबह इसकी लाश फरहद गांव के करीब एक पुल के पास मिला है, जिसकी जानकारी ग्रामीणों ने सोमनी थाना को दी।
मृतक संजय साहू के शरीर में धारदार हथियार से जख्म के कई निशान मिले है। इस आधार पर पुलिस मामले को हत्या से जोड़कर जांच में जुट गयी है। फिलहाल हत्या का आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं जिसकी तलाश की जा रही है।
Next Story