Begin typing your search above and press return to search.

देर रात पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी को फिर आया कार्डियक अरेस्ट.. नाज़ुक तबियत के बावजूद हालत स्थिर ..

देर रात पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी को फिर आया कार्डियक अरेस्ट.. नाज़ुक तबियत के बावजूद हालत स्थिर ..
X
By NPG News

रायपुर,28 मई 2020। बीते 9 मई को कार्डियक अरेस्ट के बाद से कोमा में चल रहे पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी को देर रात फिर कार्डियक अरेस्ट आया, हालाँकि विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने उन्हें फिर ख़तरे से बाहर निकालने का दावा किया है।
19 दिन पहले पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी को तब कार्डियक अरेस्ट आया था जबकि वे लॉन में मौजुद थे। वे उसी समय से कोमा में है, पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी को अस्पताल पहुँचाने में लगे स्वाभाविक वक्त के दौरान मस्तिष्क में ऑक्सीजन नहीं पहुँचा और जोगी कोमा में चले गए। चिकित्सकों का दल उन्हें तब से ही कोमा से बाहर लाने की क़वायद में जुटा हुआ है।
देर रात जबकि छजका सुप्रीमो और मरवाही विधायक अजीत जोगी को फिर से कार्डियक अरेस्ट आया तो उनकी स्थिति बेहद नाज़ुक हो गई, हालाँकि चिकित्सकों ने दावा किया है कि, उनकी हालत अब गंभीर लेकिन स्थिर बनी हुई है।
हालाँकि आशंका जताई जा रही है कि दूबारा कार्डियक अरेस्ट के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी को कोमा से बाहर लाने में चिकित्सकों की अब तक की मेहनत को झटका लगा है,चिकित्सकों के दल को विभिन्न रिपोर्टों का इंतज़ार है।
सभी की निगाहें अब से कुछ देर बाद जारी होने वाली मेडिकल बुलेटिन पर टिकी हैं।

Next Story