Begin typing your search above and press return to search.

GPM ज़िले में गाँजा तस्करी का अब तक का सबसे बड़ा मामला.. 200 किलोग्राम गाँजा समेत इनोवा कार जप्त

GPM ज़िले में गाँजा तस्करी का अब तक का सबसे बड़ा मामला.. 200 किलोग्राम गाँजा समेत इनोवा कार जप्त
X
By NPG News

मरवाही,9 जनवरी 2020। गाँजे के खिलाफ जीपीएम ज़िला पुलिस को अब तक की सबसे बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने खोडरी जंगल के पास इनोवा कार से 200 किलोग्राम गाँजा बरामद किया है। इनोवा का नंबर प्लेट दुर्ग से वाहन के पंजीकरण होने का संकेत दे रहा है, हालाँकि आशंका है कि नंबर प्लेट गलत लगाया गया होगा।
वाहन सर्चिंग के दौरान पुलिस को सफ़ेद रंग के इनोवा के संदिग्ध रुप से विचरण करने की सूचना मिली थी, बनझौरका के पास इस संदिग्ध वाहन रोकने की क़वायद की गई, जो रुकने के बजाय भागने की कोशिश किया, पीछा करने पर यह इनोवा खोडरी जंगल के पास लावारिस स्थिति में बरामद हुई। वाहन सवारों की तलाश की गई लेकिन घना जंगल और अंधेरे का फ़ायदा उठाकर वे भागने में सफल हो गए। इनोवा की तलाशी के दौरान पुलिस को 200 किलोग्राम गाँजा पैकेटों में बंधा मिला।
SP सूरज सिंह परिहार ने NPG से कहा
“गाँजे की अनुमानित कीमत 14 लाख रुपए आंकी गई है,नशीले पदार्थों की तस्करी पर कसावट का यह नतीजा है.. कार्यवाही लगातार जारी रहेगी”

Next Story