Begin typing your search above and press return to search.

ज्वाइंट डायरेक्टर मंत्रालय से लापता, मचा हड़कंप… ड्यूटी में आने के बाद से अबतक हैं लापता… 48 घंटे से मोबाइल भी बंद

ज्वाइंट डायरेक्टर मंत्रालय से लापता, मचा हड़कंप… ड्यूटी में आने के बाद से अबतक हैं लापता… 48 घंटे से मोबाइल भी बंद
X
By NPG News

रायपुर 2 मार्च 2021। ट्रेजरी के ज्वाइंट डायरेक्टर राजेश श्रीवास्तव अचानक मंत्रालय से लापता हो गये है। उनके लापाता होने की सूचना मिलने के बाद से ही पुलिस अधिकारियों में हडकंप मचा हुआ है। हालांकि पुलिस जल्द ही राजेश श्रीवास्तव को खोजने की बात भी कह रही है। छप्पन वर्षीय राजेश श्रीवास्तव मूल रूप से बिलासपुर के रहने वाले है और ट्रेजरी के ज्वाइंट डायरेक्टर भी है।
जानकारी के मुताबिक एक मार्च को राजेश श्रीवास्तव अपनी पत्नी के साथ अपने आवास ट्रांजिट मेस से दफ्तर पहुंचे थे। दफ्तर में आने के बाद उनकी पत्नी कार लेकर वापस अपने आवास आ चुकी थी। देर शाम में जब राजेश श्रीवास्तव अपने आवास नहीं पहुंचे तो उन्हें परिवार के लोगों ने काॅल किया। मोबाइल फोन बंद बताने के बाद उनके कार्यालय में लगे सारे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया। लगभग दोपहर 12 बजे के आसपास सीसीटीवी फुटेज में वो कार्यालय से निकलते हुये दिखायी दे रहे है।
सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद परिजनों ने तत्काल इसकी शिकायत राखी थाने में दर्ज करायी है। इधर ट्रेजरी के ज्वाइंट डायरेक्टर के लापता होने की शिकायत के बाद से ही पुलिस जांच में जुट गयी है।
इधर इस संबंध में रायपुर एडिशनल एसपी लखन पटले ने एनपीजी से बात करते हुये कहा कि, अधिकारी के लापता होने की सूचना मिली है। पुलिस इस मामले की जांच भी कर रही है। जल्द ही अधिकारी को खोज लिया जाएगा।

Next Story