Begin typing your search above and press return to search.

लखीमपुर खीरी मसलाः केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र के पुत्र आशीष आज दस बजे तलब..मंत्री के घर नोटिस चस्पा.. आज ही शीर्ष अदालत में जमा होगी स्टेट्स रिपोर्ट

लखीमपुर खीरी मसलाः केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र के पुत्र आशीष आज दस बजे तलब..मंत्री के घर नोटिस चस्पा.. आज ही शीर्ष अदालत में जमा होगी स्टेट्स रिपोर्ट
X
By NPG News

लखनऊ,8 अक्टूबर 2021।लखीमपुर खीरी मामले में अपराध अनुसंधान इकाई ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के पुत्र आशीष को सुबह दस बजे ऑफिस तलब किया है। इस संबंध में सांसद के निवास पर नोटिस भी चस्पा किया गया है।
लखीमपुर खीरी में आरोप है कि तेज रफ़्तार जीप से शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे किसानों के समूह को इरादतन कुचल दिया गया। इस घटना में चार किसानों समेत आठ की मौत हुई है। इस वारदात में चार किसानों को छोड़ शेष चार को लेकर आरोप है कि इनकी मौत नृशंस पिटाई की वजह से हुई जो कि उस भीड़ ने की जो कि आंदोलन में शामिल थी। चार किसान की मौत गाड़ी से कुचल जाने की वजह से हुई बताई गई है।
इस मामले में शीर्ष अदालत ने राज्य सरकार से आज ही विस्तृत रिपोर्ट तलब की है, जो कि राज्य सरकार को जमा करनी है। शीर्ष अदालत ने स्टेट्स रिपोर्ट में मृतकों की जानकारी, प्रथम सूचना प्रतिवेदन (FIR) का ब्यौरा, गिरफ़्तारी की संख्या जाँच आयोग की स्थिति सब कुछ विस्तृत ब्यौरे के साथ तलब किया है।

Next Story