Begin typing your search above and press return to search.

लेडी DSP की थप्पड़ और अवैध संबंध के आरोप से आहत महिला ने की आत्महत्या….. पति के साथ महिला के अवैध रिश्ते का लगाया था घर आकर आरोप…. बेटी के सामने मां को थप्पड़ भी मारा था

लेडी DSP की थप्पड़ और अवैध संबंध के आरोप से आहत महिला ने की आत्महत्या….. पति के साथ महिला के अवैध रिश्ते का लगाया था घर आकर आरोप…. बेटी के सामने मां को थप्पड़ भी मारा था
X
By NPG News

दुर्ग 18 जुलाई 2020। छत्तीसगढ़ में एक महिला DSP संगीन आरोपों से घिर गयी है। आरोप है कि DSP ने अपने हसबैंड से अवैध संबंध का आरोप लगाते हुए महिला को इस कदर सरेआम बेइज्जत किया कि महिला ने आत्महत्या कर ली। मामला पुरानी भिलाई-3 के आदर्श नगर चरौदा का है। DSP ने एक महिला पर पति के साथ अवैध संबंध का आरोप लगाते हुए ना सिर्फ उसे सरेआम परिवार और 17 साल की बेटी के सामने बेइज्जत किया था, बल्कि सबके सामने थप्पड़ भी मारा था। इस बेइज्जती को महिला बर्दाश्त नहीं कर सकी और उसने आत्महत्या कर ली।

महिला डीएसपी का नाम अनामिका जैन श्रीवास्तव है। बास्केटबॉल की इंटरनेशनल प्लेयर रही अनामिका को साल 2015 में छत्तीसगढ़ में डीएसपी बनाया गया था। वो फिलहाल छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल तीसरी बटालियन अमलेश्वर मे पदस्थ है। मृतिका महिला के पति केवी अरुण कुमार ने आरोप लगाया है कि शुक्रवार की रात डीएसपी अनामिका जैन अपनी एक महिला मित्र के साथ उसके घर पर आई थी। डीएसपी अनामिका जैन ने अपने पति कमल श्रीवास्तव का नाम लेते हुए मृतका सुखविंदर के साथ उसकेे अवैध संबंध की बात कही थी। इस दौरान जमकर विवाद हुआ। डीएसपी के साथ उसकी एक महिला मित्र भी आयी हुई थी। पहले तो डीएसपी ने घर के भीतर हो हंगामा किया और बाद में घर के बाहर निकलकर भी महिला सुखविंदर से गाली-गलौज और अपशब्द कहना शुरू कर दिया। इस दौरान मृतका के सगे संबंधी और पड़ोसी भी जुट गये। सबके सामने मृतका को भद्दी-भद्दी बातें कही गयी।

हालांकि मृतका के पति ने इस दौरान डीएसपी को समझाने की कोशिश कर वापस जाने का अनुरोध किया, लेकिन महिला डीएसपी इस बात पर अड़ गयी कि उसकी 17 वर्षीय बेटी के सामने उसकी मां की पूरी बेइज्जती करके ही जायेगी। हालांकि डीएसपी से परिवार के लोगों ने बहुत गिड़गिड़ाया कि बच्ची को इस पूरे मामले से दूर रखा जाये, लेकिन महिला डीएसपी अपनी हठ पर अड़ी रही। डीएसपी अनामिका ने साफ कह दिया कि जब तक वो उसकी बेटी को पूरी बातें इस अवैध रिश्तों की नहीं बतायेगी, वो वापस नहीं जायेगी।

विवाद गहराता देख किसी तरह से मृतका की बेटी को ट्यूशन से बुलाया गया। बेटी के सामने ही मां सुखविंदर को लेडी डीएसपी ने गंदी-गंदी बाते कहीं और सभी के सामने उसकी थप्पड़ से पिटाई भी कर दी। डीएसपी के इस रूख और धमकी से पूरा परिवार डर गया। डर से मृतका का पति ड्यूटी भी नहीं गया। इसी बीच रात में सुखविंदर ने घर के घर के किचन में आत्महत्या कर ली। पुलिस को इस मामले में सूचना दी गयी, जिसके बाद लाश को पुलिस ने अपने कब्जे में लिया। थाना प्रभारी संजीव मिश्रा के मुताबिक महिला सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें डीएसपी अनामिका जैन श्रीवास्तव द्वारा की गयी बेइज्जती की शिकायत की गयी है।

ये वीडियो भी देखें…..

Next Story