• Saturday, January 16, 2021

NPG NPG -

  • Home
  • Exclusive
  • बड़ी खबर
  • हेल्थ
  • ब्यूरोक्रेट्स
  • राजनीति
  • कॉरपोरेट
  • मनोरंजन
  • खेलकूद
  • तरकश
  • विविध
  • वीडियो
  • Contact Us
  • Cookie
  • Privacy
  • आईएएस की गिरफ्तारी?
  • Dashboard
  • Account
  • Edit
  • Login
  • Subscription
  • Payment
  • Thank You
  • Order Received
NPG | CG No. 1 News Portal, Chhattisagrh Latest Hindi News, Breaking News, Hindi News, छत्तीसगढ़ हिन्दी समाचार
  • Home
  • कॉरपोरेट
  • विभिन्न राज्यों में फंसे 64 हजार श्रमिकों को श्रम विभाग ने पहुंचाई राहत, 6556 श्रमिकों के खाते में 19.12 लाख रूपए किया जमा

विभिन्न राज्यों में फंसे 64 हजार श्रमिकों को श्रम विभाग ने पहुंचाई राहत, 6556 श्रमिकों के खाते में 19.12 लाख रूपए किया जमा

कॉरपोरेट
By NPG News On Apr 15, 2020

0 देश के 20 राज्यों एवं चार केन्द्र शासित प्रदेशों में फंसे है छत्तीसगढ़ के प्रवासी श्रमिक
0 मुख्यमंत्री के निर्देश पर श्रम विभाग राहत कार्य पहुंचाने में सतत जुटा हुआ

Watsapp

रायपुर, 15 अप्रैल 2020। लॉकडाउन से प्रभावित छत्तीसगढ़ प्रदेश के अन्य राज्यों में फंसे प्रवासी श्रमिकों के लिए श्रम विभाग ने राहत पहुंचाने का सिलसिला जारी है। राज्य सरकार ने 14 अप्रैल शाम 4 बजे तक संकटग्रस्त 64 हजार 416 श्रमिकों को भोजन, ठहरने और चिकित्सा सुविधा सहित अन्य आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित कर उन्हें राहत पहुंचायी हैं। इनमें अब तक छह हजार 556 श्रमिकों के खाते में तत्कालिक व्यवस्था के लिए लगभग 19 लाख 12 हजार रूपए भी जमा करवाया गया है। छत्तीसगढ़ के श्रमिक देश के 20 अन्य राज्यों एवं चार केन्द्र शासित प्रदेशों में संकट की स्थिति में होने के संबंध में जानकारी मिली है।
श्रम विभाग के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संकटग्रस्त 6556 श्रमिकों को राहत पहुंचाने के लिए तात्कालिक व्यवस्था के रूप में जिला बेमेतरा के 4879 श्रमिकों के खाते में 15 लाख 45 हजार रूपए, मुंगेली जिले के 1483 श्रमिकों के खातें में एक लाख 73 हजार रूपए और कबीरधाम जिले के 194 श्रमिकों के खातें में प्रति श्रमिक 1000 रूपए की मान से एक लाख 94 हजार रूपए जमा कराया गया है।
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा देश के अन्य राज्यों में श्रमिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए अधिकारियों का दल गठित कर सतत् निगरानी की जा रही है। इसके लिए श्रम विभाग द्वारा राज्य स्तर पर हेल्पलाईन नम्बर 0771-2443809, 91098-49992, 75878-22800 सहित जिला स्तर पर भी हेल्पलाईन नम्बर स्थापित किए गए हैं। हेल्पलाईन नम्बर के माध्यम से प्राप्त श्रमिकों की समस्याओं को पंजीबद्ध कर तत्काल यथासंभव समाधान किया जा रहा है। मुख्यमंत्री के निर्देशन पर श्रम विभाग के सचिव श्री सोनमणी बोरा के मार्गदर्शन में अन्य प्रदेशों के स्थानीय प्रशासन से सतत् समन्वय कर श्रमिकों की समस्याओं का यथाशीघ्र समाधान किया जा रहा है।
अधिकारियों ने बताया कि लॉकडाउन के कारण उत्पन्न परिस्थितियों में संकटग्रस्त एवं जरूरतमंद श्रमिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ के 28 जिलों के श्रमिक 20 अन्य राज्यों एवं चार केन्द्र शासित प्रदेशों में फंसे होने की जानकारी मिली है। सबसे ज्यादा श्रमिक जम्मू में 15 हजार 855, महाराष्ष्ट्र में 11 हजार 718, उत्तरप्रदेश में 10 हजार 365, तेलंगाना में 7 हजार 927, गुजरात में 5 हजार 599, और मध्यप्रदेश में एक हजार 686 श्रमिकों के फंसे होने की जानकारी प्राप्त हुई है। इसी प्रकार हिमाचाल प्रदेश में में 1 हजार 575, कर्नाटक में एक हजार 427, तमिलनाडू में एक हजार 404 तथा दिल्ली में एक हजार 228 श्रमिकों के फंसे होने की जानकारी हेल्पलाईन नम्बर सहित विभिन्न माध्यमों से मिली है।
अधिकारियों में बताया कि लॉकडाउन के कारण उत्पन्न परिस्थितियों में संकटग्रस्त अथवा फंसे हुए श्रमिकों में छत्तीसगढ़ के मुंगेली से छह हजार 144, कबीरधाम से पांच हजार 850, राजनांदगांव से पांच हजार 365, जांजगीर-चांपा से 11 हजार 159, बलौदाबाजार से 20 हजार 424, बेमेतरा से तीन हजार 559, रायगढ़ से दो हजार 112, बिलासपुर से चार हजार 129, सूरजपुर से 464, दुर्ग से एक हजार 187, बालोद से 332, गरियाबंद से 622, रायपुर से एक हजार 352 और कोरबा जिले से 327, महासमुन्द से 424 श्रमिक फंसे हुए है। जिनकी राज्य सरकार के नोडल अधिकारियों द्वारा अन्य राज्यों के प्रशासनिक अधिकारियों, कारखाना प्रबंधकों, नियोजकों और ठेकेदारों से समन्वय कर सतत् निगरानी की जा रही है तथा उनके खाने-पीने, रहने सहित अन्य आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।

Related Posts

बजरंग,तैयबा और ईदगाह चौक के आइलैंड को हटाया गया….यातायात को सुगम बनाने निगम का…

NPG News

करोना के टीकाकरण का शुभारम्भ हुआ… मापदण्डो और निर्देशो के अनुरुप हौ रहा…

NPG News

Flipkart दे रहा सैमसंग, ऐपल समेत कई स्मार्टफ़ोन्स पर भारी डिस्काउंट, ऐसे उठाये इसका…

NPG News
Spread the love
deposited Rs 19.12 lakh in 6556 workers accountLabor Department gave relief to 64 thousand workers trapped in various states

Prev Post

मुख्यमंत्री ने तालाबों के लिए शीघ्र पानी छोड़ने के दिए निर्देश, गर्मियों के कारण तालाबों में कम हो रहा है जल स्तर

Next Post

EPFO के लाखों सदस्‍यों के लिए काम की खबर, खाते से रकम निकालने के नियम में हुआ बदलाव, आपको करना होगा बस ये काम

You might also like More from author
कॉरपोरेट

बजरंग,तैयबा और ईदगाह चौक के आइलैंड को हटाया गया….यातायात को सुगम बनाने निगम का…

कॉरपोरेट

करोना के टीकाकरण का शुभारम्भ हुआ… मापदण्डो और निर्देशो के अनुरुप हौ रहा…

कॉरपोरेट

Flipkart दे रहा सैमसंग, ऐपल समेत कई स्मार्टफ़ोन्स पर भारी डिस्काउंट, ऐसे उठाये इसका…

कॉरपोरेट

WhatsApp को बदलना पड़ा अपना फैसला…. लोगों की नाराजगी के बाद बदला प्राइवेसी…

कॉरपोरेट

3 स्थानीय अवकाश : …स्थानीय अवकाश किया गया ऐलान… जानिये कब-कब होगी यहां…

कॉरपोरेट

आज शनिदेव की निगाहें रहेंगी इन राशियों पर… मिथुन, कन्या, तुला, मकर राशि वालों…

कॉरपोरेट

निजी अस्पतालों व लैब में कोविड-19 की जांच और उपचार के लिए शुल्क निर्धारित

कॉरपोरेट

फिक्की केन्द्रीय कार्यकारिणी गठित: छत्तीसगढ़ चैप्टर के प्रदीप टण्डन बने…

कॉरपोरेट

इस राज्य सरकार ने 8 लाख नौकरियों का किया ऐलान…. हर किसी को फ्री में मिलेगा…

कॉरपोरेट

संविलियन के पूर्व की सेवा समाप्त करने की तैयारी, डेढ़ लाख शिक्षकों का होगा…

बड़ी खबर

Loan Apps पर बड़ी कार्रवाई, 100 से ज्यादा ऐप्स को प्ले स्टोर से हटाया गया……

कॉरपोरेट

स्कूल खोलने के नये नियम : हर रूम में 10-15 बच्चे… टिफिन भी शेयर नहीं करेंगे…

Prev Next
Adv
Archive
  • January 2021
  • December 2020
  • November 2020
  • October 2020
  • September 2020
  • August 2020
  • July 2020
  • June 2020
  • May 2020
  • April 2020
  • March 2020
  • February 2020
  • January 2020
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Contact Us
© 2021 - NPG | CG No. 1 News Portal, Chhattisagrh Latest Hindi News, Breaking News, Hindi News, छत्तीसगढ़ हिन्दी समाचार. All Rights Reserved.
Website Design: NPG GRP
  • Home
  • Exclusive
  • बड़ी खबर
  • हेल्थ
  • ब्यूरोक्रेट्स
  • राजनीति
  • कॉरपोरेट
  • मनोरंजन
  • खेलकूद
  • तरकश
  • विविध
  • वीडियो
  • Contact Us
  • Cookie
  • Privacy
  • आईएएस की गिरफ्तारी?
  • Dashboard
  • Account
  • Edit
  • Login
  • Subscription
  • Payment
  • Thank You
  • Order Received