Begin typing your search above and press return to search.

KRK ने कंगना रनौत पर लगाया लव जिहाद का आरोप, कहा- इमरान को कर रही डेट

KRK ने कंगना रनौत पर लगाया लव जिहाद का आरोप, कहा- इमरान को कर रही डेट
X
By NPG News

मुंबई 17 अगस्त 2021. अभिनेता और कथित क्रिटिक कमाल राशिद खान उर्फ केआरके मुंह खोलते ही सुर्खियों में आ जाते हैं. केआरके अपने बयानों को लेकर लाइमलाइट में बने रहते है. अब उन्होंने बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के लव लाइफ को लेकर ट्वीट किया. हालांकि बाद में एक्टर ने ट्वीट डिलीट कर दिया. इस ट्वीट में उन्होंने लव जिहाद के बारे में लिखा है.

कमाल राशिद खान ने बीती रात में कंगना रनौत को लेकर ट्वीट किया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. केआरके ने एक्ट्रेस की दो तसवीर लगाई. साथ ही इसके कैप्शन में लिखा, ‘ब्रेकिंग न्यूज- कंगना रनौत, इमरान नाम के एक इजिप्टएन लड़के को डेट कर रही हैं. ये तो लव जिहाद है, दीदी आपसे ये उम्मीद नहीं थी.’

KRK ने कंगना रनौत पर लगाया लव जिहाद का आरोप, कहा- इमरान को कर रही डेट, फिर डिलीट किया पोस्ट

केआरके का ये ट्वीट वायरल होते ही फैंस इसपर अपना रिएक्शन देने लगे. जिसके बाद एक्टर ने ट्वीट डिलीट कर दिया. हालांकि इसके स्क्रीनशॉट इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. अब तक इसपर कंगना रनौत ने रिएक्ट नहीं किया है. अब देखना है कि एक्ट्रेस इसपर जवाब देती है या नहीं.

Next Story