Begin typing your search above and press return to search.

कृति सेनन की बहन को मिली पहली फिल्म, है बेहद ही हॉट…. इस बड़े प्रोडक्शन हाउस द्वारा होंगी लांच

कृति सेनन की बहन को मिली पहली फिल्म, है बेहद ही हॉट…. इस बड़े प्रोडक्शन हाउस द्वारा होंगी लांच
X
By NPG News

मुंबई 1 दिसंबर 2020. अक्षय कुमार के साथ म्यूजिक वीडियो में नजर आईं अभिनेत्री कृति सेनन की बहन नूपुर शेनॉन को फिल्म मिल गयी है. वह पूजा एंटरटेनमेंट की फिल्म में नजर आएंगी. इस साल की शुरुआत में जैकी भगनानी की पूजा एंटरटेनमेंट ने अलाया एफ को लॉन्च किया और अब नूपुर सेनन को सिल्वर स्क्रीन पर पेश करने की तैयारी में है. हालिया दिनों में नूपुर को पूजा एंटरटेनमेंट के ऑफिस में अक्सर देखा गया है.

प्रोडक्शन हाउस के एक करीबी सूत्र ने बताया कि, “नूपुर ने अपने संगीत वीडियो में प्रतिभा दिखायी. जिसने न केवल दर्शकों को बल्कि जैकी भगनानी को भी प्रभावित किया. जैकी की फिलहाल अपने प्रोडक्शन हाउस से नए और युवा टैलेंट को मौका देने की प्राथमिकता है. नूपुर इस फ़िल्म के लिए तैयारियों में जुटी है और अपने डेब्यू के लिए तैयार हो रही है. नूपुर सोशल मीडिया पर अक्सर अपने पोस्ट्स को लेकर सुर्खियों में रहती है. वो अपनी तस्वीरों को भी सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं. नूपुर अक्षय कुमार के साथ सुपरहिट सिंगल फिलहाल में नजर आ चुकी हैं. फिलहाल में डेब्यू के बाद ही नूपुर के बॉलीवुड में कदम रखने के कयास लगाए जाने लगे थे.

Next Story