
कोरबा 8 जुलाई 2021। कोरबा में आने वाले वक्त में 25 एकड़ में मेडिकल कॉलेज भवन बनाने की रणनीति कलेक्टर रानू साहू ने तैयार किया है। कलेक्टर ने इसके लिए जमीन के चिन्हांकन कर रिपोर्ट पेश करने का आदेश SDM सुनील नायक को सौंपा है। गौरतलब है कि कलेक्टर रानू साहू स्वास्थ सेवाओ के बेहतर इंतज़ाम और मेडिकल कॉलेज के संचालन को लेकर लगातार प्रयासरत है। आज समय सीमा की बैठक में स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा में कलेक्टर ने जहाँ सिविल सर्जन डीपीएम और अस्पताल कंसलटेंट से स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए जा रहे गतिविधियों की जानकारी ली, वही नए मेडिकल कॉलेज के लिए शहर में भवन निर्माण करने के लिए जमीन चिन्हांकन करने के निर्देश एसडीएम सुनील नायक को दिए। नये मेडिकल काॅलेज भवन का निर्माण सीएसईबी की 25 एकड़ भूमि में किये जाने की योजना तैयार की जा रही है। जिले में बेहतर चिकित्सा सुविधा को लेकर कलेक्टर ने सभी डाॅक्टरों को तय लक्ष्यानुसार मरीजों का ईलाज करने के साथ ही, सभी डाॅक्टरों को समय पर अस्पताल में उपस्थिति देने और ओपीडी-आईपीडी के माध्यम से मरीजों का बेहतर ईलाज बढ़ाने की बात कही। उन्होंने कहा कि डाॅक्टरों को निर्धारित लक्ष्य अनुरूप सर्जरी, प्रसव एवं सोनोग्राफी भी करना होगा। बैठक में पेश रिपोर्ट के बाद कलेक्टर रानू साहू ने कम संख्या में ओपीडी-आईपीडी और सर्जरी के माध्यम से किए गए मरीजों के ईलाज पर नाराजगी जताई। कलेक्टर ने रानू साहू ने सिविल सर्जन को जिला अस्पताल में पदस्थ अतिरिक्त सर्जन, स्त्री रोग विशेषज्ञ एवं अन्य विशेषज्ञ डाॅक्टरों को जरूरत के मुताबिक टीम बनाकर दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में कैम्प लगाकर लोगों का ईलाज करने का शख्त निर्देश दिया है।
– सभी नर्सिंग होम-क्लीनिकों के पंजीयनों की होगी जांच – कलेक्टर
कलेक्टर रानू साहू ने टी. एल. की बैठक के दौरान जिले में संचालित सभी नर्सिंग होम और क्लीनिकों के पंजीयन संबंधी जांच करने के निर्देश भी दिए है। कलेक्टर ने साफ कहा है कि अस्पताल-क्लीनिकों का मौका-मुआयना कर क्लीनिक चलाने के लिए नर्सिंग होम एक्ट के तहत जरूरी पंजीयन की जांच की जाए। जिले में बिना लाइसेंस पंजीयन के चलने वाले अस्पताल-नर्सिंग होम पर तत्काल कार्रवाई की जाए।
