Begin typing your search above and press return to search.

कोहली ने शेयर किया अनुष्का शर्मा के साथ का मजेदार किस्सा….

कोहली ने शेयर किया अनुष्का शर्मा के साथ का मजेदार किस्सा….
X
By NPG News

नईदिल्ली 5 मार्च 2021. अनुष्का ने एक बेटी को जन्म दिया है। इसकी जानकारी खुद विराट कोहली ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर दी थी। विराट और अनुष्का की पर्सनल केमेस्ट्री हमेशा से ही सुर्खियां बटोरती रही हैं। लेकिन विराट ने एक इंटरव्यू में यह कह कर सभी को चौंका दिया की जब उनकी पहली मुलाकात अनुष्का शर्मा के साथ हुई थी तब उन्होंने उनके हिल्स पर कमेंट किया था। विराट ने इंटरव्यू में बताया अनुष्का के सामने वह नर्वस हो गए थे।

2019 में अमेरिकन टेलीविजन को दिए इंटरव्यू में विराट ने बताया, ‘जब मैं उनसे पहली बार मिला, तुरंत ही उनके साथ मजाक कर बैठा। मैं काफी नर्वस था और मुझे समझ नहीं आ रहा था कि मैं क्या करूं। मुझे लगा मैं व्यवहार का काफी मजाकिया हूं, लेकिन जब मैंने उनके साथ मजाक किया तब मुझे एहसास हुआ यह नहीं बोलना चाहिए था।’

विराट ने बताया, ‘वह काफी लम्बी हैं और उन्होंने हील्स भी पहन रखा था। जब वह आई तो मुझे लम्बी नजर आ रही थी, मैंने कहा आपको इससे ऊंची हील्स नहीं मिली ? उनका जवाब था ‘एक्सक्यूजमी’ वह काफी कांफिडेंट नजर आ रही थी। जबकि मैं काफी नर्वस था।’ विराट और अनुष्का ने 2017 में इटली में शादी की थी। अनुष्का शर्मा जब मां बनने वाली थी, तब विराट कोहली पैटरनिटी लीव भारत वापस चले आए थे। विराट कोहली इन दिनों इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेल रहे हैं।

Next Story