Begin typing your search above and press return to search.

जानिये कौन है छत्तीसगढ़ की IAS बेटी रचना पाटिल…..जो संभालेगी हिंसा प्रभावित जिला मुंगेर की कमान…..2010 बैच की इस IAS की 2011 बैच के IPS से हुई है शादी

जानिये कौन है छत्तीसगढ़ की IAS बेटी रचना पाटिल…..जो संभालेगी हिंसा प्रभावित जिला मुंगेर की कमान…..2010 बैच की इस IAS की 2011 बैच के IPS से हुई है शादी
X
By NPG News

रायपुर 29 अक्टूबर 2020। छत्तीसगढ़ की IAS बेटी अब मुंगेर की बागडोर संभालेंगी। गोलीकांड के बाद से ही हिंसक झड़प की आग में जल रहे “बिहार के मुंगेर” में लॉ एंड आर्डर की जिम्मेदारी चुनाव आयोग IAS रचना पाटिल को सौंपी है। छत्तीसगढ़ की रहने वाली IAS रचना पाटिल 2010 बैच की बिहार कैडर की अफसर हैं। बेहद तेज तर्रार और सुलझे अफसर में शुमार रचना छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव की रहने वाली है। रचना की स्कूलिंग और पूरी पढ़ाई राजनांदगांव से ही हुई है।

आपको बता दें कि दुर्गा विसर्जन के दौरान मुंगेर में भीड़ पर गोलियां बरसायी गयी थी…उसके बाद से ही बिहार का मुंगेर गोलीकांड नेशनल इश्यू बन गया है। चुनावी शोर के बीच हुए इस गोलीकांड के दौरान मुंगेर की एसपी IPS लिपि सिंह को जनरल डायर तक कहा गया था। आज इस मामले में एक बार हिंसा भड़की, जिसके बाद चुनाव आयोग ने कलेक्टर राजेश मीणा और एसपी लिपि सिंह की छुट्टी कर दी।

देर शाम चुनाव आयोग ने आईएएस रचना पाटिल को मुंगेर जिले का नया जिलाधिकारी बनाया, वहीं आईपीएस अफसर मानवजीत सिंह ढिल्लो को मुंगेर का नया एसपी बनाया गया है. ये दोनो अधिकारी मुंगेर के लिए रवाना हो चुके हैं और दोनों अधिकारी तत्‍काल प्रभाव से पदभार ग्रहण करेंगे.

कौन है IAS रचना पाटिल

छत्तीसगढ़ की रहने वाली IAS रचना पाटिल 2010 बैच की अफसर हैं। बिहार कैडर की ये अफसर तीसरे जिले की कमान संभालने जा रही है। उनकी 2013 में पोस्टिंग बतौर डीडीसी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह क्षेत्र नालंदा में हुई थी। 2015 में वो पहली बार वैशाली की कलेक्टर बनायी गयी। वैशाली कलेक्टर रहते ही उन्होंने बिहार के रहने वाले 2011 बैच के IPS कुमार गौतम से शादी थी। आईपीएस गौतम बिहार के भागलपुर के रहने वाले हैं। 2018 में उनकी शादी हुई थी। रचना पाटिल छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव की रहने वाली है। यही से उनकी पूरी पढ़ाई हुई थी।

Next Story