Begin typing your search above and press return to search.

जानिये कौन हैं डी पुरंदेश्वरी ?….जिन्हें दी गयी छत्तीसगढ़ बीजेपी की कमान…. 5 भाषाओं की ज्ञाता पुरंदेश्वरी को दक्षिण भारत का सुषमा स्वराज कहा जाता है… पढ़िये

जानिये कौन हैं डी पुरंदेश्वरी ?….जिन्हें दी गयी छत्तीसगढ़ बीजेपी की कमान…. 5 भाषाओं की ज्ञाता पुरंदेश्वरी को दक्षिण भारत का सुषमा स्वराज कहा जाता है… पढ़िये
X
By NPG News

रायपुर14 नवंबर 2020 । डी पुरंदेश्वरी को छत्तीसगढ़ बीजेपी का नया प्रभारी बनाया गया है। जेपी नड्डा की टीम की अहम सदस्य डी पुरंदेश्वरी को प्रभारी और नितीन नवीन को सह प्रभारी बनाया गया है। विधानसभा चुनाव में बुरी तरह मात खायी बीजेपी में नयी जान फूंकने और कार्यकर्ताओं का आत्मविश्वास जिंदा करने की पुरंदेश्वरी के सामने बड़ी चुनौती होगी। हालांकि इससे पहले प्रभारी रहे अनिल जैन के रहते बीजेपी कुछ खास नहीं कर पायी थी, लिहाजा इस बार नयी कमान के बीच बीजेपी की उम्मीदें काफी ज्यादा होगी। आइये जानते हैं छत्तीसगढ़ बीजेपी की नयी प्रभारी डी पुरंदेश्वरी के बारे में ..

आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और फ़िल्म कलाकार एनटी रामाराव की बेटी डी. पुरंदेश्वरी को दक्षिण भारत की ‘सुषमा स्वराज’ कहा जाता है। वह अपनी भाषण शैली की वजह से दक्षिण में काफी लोकप्रिय नेता मानी जाती हैं।

कहते हैं कि पुरंदेश्वरी को 5 भाषाओं की जानकारी है, जिसके जरिए वह अपने राज्य के अलावा दक्षिण के अन्य राज्यों में भी लोकप्रिय हैं। वह हिंदी, अंग्रेजी, तेलुगु के साथ-साथ तमिल और फ्रेंच भाषा की जानकार हैं।डी. पुरंदेश्वरी ने 15वीं लोकसभा में विशाखापट्टनम से जीत हासिल की थी। इसके पहले वह चौदहवीं लोकसभा में बापट्ला सीट से चुनाव जीता था और कांग्रेस पार्टी की सरकार में एचआरडी मंत्री बनी थीं।

2014 के चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन करने के बाद वह राजमपेट लोकसभा सीट से चुनाव हार गईं। इसके बाद उन्हें भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिम्मेदारी देते हुए 3 जुलाई 2015 को महिला मोर्चा का प्रमुख बना दिया गया ।अब एक बार फिर डी. पुरंदेश्वरी पर छत्तीसगढ़ से भारतीय जनता पार्टी के लिए लोकसभा की सीट जीतने का दारोमदार है।

Next Story