Begin typing your search above and press return to search.

जानें कब रिलीज होगी सलमान खान की फिल्म ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’

जानें कब रिलीज होगी सलमान खान की फिल्म ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’
X
By NPG News

मुंबई 13 मार्च 2021. बॉलीवुड के हैंडसम हंक अभिनेता सलमान खान की फिल्म ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ की रिलीज डेट का लंबे वक्त से फैन्स को इंतजार था और आखिरकार सलमान खान ने एक दमदार पोस्टर शेयर करने के साथ ही ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है।

13 मई, 2021 को रिलीज होगी फिल्म
सलमान खान ने फिल्म का एक पोस्टर साझा करते हुए बताया है कि फिल्म 13 मई, 2021 को रिलीज होगी। सलमान खान ने कैप्शन में लिखा- ‘ईद का कमिटमेंट किया था, ईद पर ही आएंगे, क्योंकि एक बार जो मैंने…’। इस कैप्शन के साथ में सलमान खान ने #RadheOn13thMay #2MonthsToRadhe हैशटैग का भी इस्तेमाल किया है।

प्रभु देवा हैं निर्देशक
बता दें कि सलमान खान की फिल्में एक्शन, ड्रामा, एंटरटेनमेंट का फुल डोज कही जाती हैं और दर्शकों को राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई के साथ बड़े पर्दे पर उनके आने का बेसब्री से इंतजार है। प्रभु देवा द्वारा निर्देशित, एक्शन-ड्रामा 2021 की सबसे प्रतीक्षित फिल्मों में से एक है और फिल्म के नए पोस्टर ने फैन्स को अधिक उत्साहित कर दिया है। फिल्म की रिलीज में ठीक दो महीने का वक़्त बचा है।

कैसा है पोस्टर
जलते हुए हेलीकाप्टर और युद्ध के मैदान के बैकग्राउंड के साथ, सलमान खान दमदार फिजीक में पहले से कहीं ज्यादा हॉट दिखाई दे रहे है। पोस्टर में एक क्लासिक सलमान खान के सभी एलिमेंट्स मौजूद हैं और यह एक बड़ी एंटरटेनर होने का वादा करती है। फिल्म के पोस्टर से साफ है कि राधे में जोरदार एक्शन का डोज दर्शकों को मिलेगा।

Next Story