Begin typing your search above and press return to search.

जानिये आज क्या रहा प्रदेश में कोरोना का हाल….. किस जिले में आयी सबसे ज्यादा मरीजों की संख्या… कोरोना पर पूरा अपडेट

जानिये आज क्या रहा प्रदेश में कोरोना का हाल….. किस जिले में आयी सबसे ज्यादा मरीजों की संख्या… कोरोना पर पूरा अपडेट
X
By NPG News

रायपुर 6 फरवरी 2021। छत्तीसगढ़ में कोरोना मरीजों की संख्या आज 260 रही। वहीं 2 लोगों की मौत हुई है। प्रदेश में 297 कोरोना मरीज स्वस्थ्य भी हुए हैं।

रायपुर में आज सबसे ज्यादा 87 कोरोना मरीज मिले हैं, वही दुर्ग में 28, धमतरी में 14, बिलासपुर में 36, रायगढ़ में 11, कोरबा में 23 मरीज मिले हैं। एक मौत रायपुर और एक रायगढ़ में हुई है।

छत्तीसगढ़ में तक कुल 3735 लोगों की मौत हुई है। प्रदेश में अभी कोरोना के एक्टिव केस की बात करें तो एक्टिव केस 4320 हैं। प्रदेश में अभी तक कुल कोरोना मरीजों की संख्या 307339 रही है, जिनमें से 299284 मरीज अब तक कोरोना से पूरी तरह से स्वस्थ्य हो चुके हैं।

Next Story