Begin typing your search above and press return to search.

जानिए कैसा रहेगा आपका बुधवार …किस राशि की सैलरी में होगी बढ़ोतरी…किसका होगा ज्यादा खर्च…

जानिए कैसा रहेगा आपका बुधवार …किस राशि की सैलरी में होगी बढ़ोतरी…किसका होगा ज्यादा खर्च…
X
By NPG News

रायपुर 12 मई 2020 पढ़िए बुधवार का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है। जानिए कैसा रहेगा आपका पूरा दिन

मेष राशि –

आज का दिन आपके लिए काफी उत्साहवर्धक रहेगा। आप अपने दांपत्य जीवन में सुखों का आनंद लेंगे और आपकी बुद्धिमानी आपको जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढ़ाएगी। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा क्योंकि आपकी उम्मीदें अपने प्रिय से कुछ ज्यादा हो गई हैं। नौकरी पेशा लोगों को अपने काम का आनंद आएगा और उनकी स्थिति मजबूत होगी। आपकी सेहत अच्छी रहेगी तथा कार्यों में रुकावट ना आने से आप काफी खुश रहेंगे।
लव- पार्टनर दिल में छुपी हर बात कहेगा। कुछ नया सुनने के लिए तैयार रहें।

वृषभ राशि / वृष राशि –

आपके वो काम नहीं रुकेंगे जिनकी प्लानिंग आप पिछले कुछ दिनों से करते आ रहे हैं। प्रमोशन या नई नौकरी पाने की कोशिश कर सकते हैं। अपनी व्यक्तिगत साज-सज्जा पर ध्यान दें। आपको कोई ऐसा काम भी दिया जा सकता है जो चुनौतीपूर्ण है, लेकिन आप उसे निपटा लेंगे। नौकरी बदलने की कोशिश भी कर सकते हैं। जटिल विषयों में आपकी रुचि बढ़ सकती हैं। नजरिए में बदलाव आता महसूस करेंगे। यात्रा हो सकती है। बिजनेस में नए अनुबंध हो सकते हैं। इनकम बढ़ेगी। शुभ कामों की योजनाएं बनेंगी। बड़े लोगों से मेल-जोल बढ़ेगा। देर शाम दोस्तों के साथ मीटिंग हो सकती है। जीवनसाथी से मतभेद भी हो सकते हैं।
लव- जीवनसाथी के लिए समय निकाल लेंगे। मूड रोमांटिक रहेगा।

मिथुन राशि –

आपके लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा। आप कुछ नया पढ़ना, देखना और सुनना पसंद करेंगे। प्रेम जीवन में क्रिएटिव रहने का फायदा मिलेगा। अपने प्रिय को इंप्रेस कर पाएंगे। शादीशुदा लोगों को संतान से प्रेम बढ़ेगा और उनके साथ वक्त बिताना पसंद आएगा। दांपत्य जीवन में तनाव रहेगा। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे लेकिन आप उनसे संतुष्ट नहीं होंगे और आपको अधिक प्रयास करना होगा ताकि आपके कामों में सफलता मिल सके। आपकी सेहत ठीक-ठाक रहेगी।
लव- लव प्रपोजल भेज सकते हैं। आपके लिए दिन अच्छा है।

कर्क राशि –

गोचर कुंडली के दसवें भाव में चंद्रमा होने से आपके काम पूरे हो जाएंगे। नए काम करने की कोशिश और रूटीन काम निपटाने में दिन निकल सकता है। नया बिजनेस शुरू करने के लिए अच्छा समय है। आज होने वाले बिजनेस के सौदे आपके लिए फायदेमंद होने की उम्मीद है। जो काम करने की आप सोच रहे हैं वो आज कर लेंगे तो आपको सफलता मिलेगी। आने वाले दिनों की तैयारी भी आज आप कर सकते हैं। आज आप सामाजिक तौर पर बहुत सक्रिय भी रहेंगे। दिल खोलकर बातें करेंगे। आपसे मिलने वाले लोगों में से कुछ लोग जरूरत से ज्यादा संवेदनशील हो सकते हैं। परिवार और चाहने वाले लोगों के साथ अच्छी बातें करें। ऑफिस में भी आज आपको अपने विचार सबके सामने रखने होंगे। आपके करियर में विकास का रास्ता खुलेगा। परेशानियां खत्म हो सकती है। व्यावसायिक सफलता से खुशी मिलेगी। जवाबदारी के काम ठीक से निपट जाएंगे।
लव- प्रेमियों के लिए समय अच्छा है। प्रेम या शादी के लिए किसी को प्रपोज भी कर सकते हैं। अपनी भावनाओं को नियंत्रण में रखें।

सिंह राशि –

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपका मन करेगा कि बाहर जाकर थोड़ा टहल आएं लेकिन कोशिश करें कि ऐसी स्थिति में बाहर ना निकलें क्योंकि सेहत बिगड़ सकती है। समाज में आपकी स्थिति मजबूत होगी। भाग्य का सितारा बुलंद रहेगा। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। काम में मजा आएगा। दांपत्य जीवन में दिक्कतें बढ़ेंगी। जीवन साथी गुस्से वाला बर्ताव करेगा, जो आपको दुख देगा और प्रेम जीवन में भी समय चुनौतीपूर्ण रहेगा।
लव- मीठी लव लाइफ में अचानक बदलाव के योग भी बन रहे हैं। आपकी कही किसी बात से प्रेम संबंधों में खटास भी आ सकती है।

कन्या राशि –

कोई खास जानकारी आपको मिलेगी। कुछ रिश्तों में संतुलन स्थापित करने में भी आप सफल रहेंगे। आज आपकी सफलता इस बात पर निर्भर है कि आप दूसरों से किस तरह व्यवहार करते हैं। किसी कठिन या रहस्यपूर्ण विषय की ओर आपका ध्यान जा सकता है। दूर स्थान के दोस्तों से फोन पर बात होगी। आपका खर्चा और बढ़ भी सकता है। संतान सुख मिलेगा। जीवनसाथी से सलाह मिल सकती है। आपकी सेहत ठीक रहेगी। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा।
लव- आपकी लव लाइफ में कुछ बदलाव आने वाला है। प्रेम संबंध में तनाव पैदा हो सकते हैं। जीवनसाथी से भी विवाद होंगे।

तुला राशि –

बिजनेस और काम-धंधे में आपका मन लगेगा। आज आप अपने सबसे खास काम को निपटाने की दिशा में तैयारी करें। आपको पूरी सफलता मिलेगी। दूसरों की जिन बातों को आप आज तक ठुकराते आ रहे थे, वे आज आपको सही नजर आ सकती हैं। आप निजी जीवन में किसी तरह का बदलाव लाने के बारे में विचार कर सकते हैं। ऑफिस में जो समस्या थी वह आसानी से निपट जाएगी। घर का माहौल थोड़ा ठीक रहेगा। परिवार के साथ अगर किसी खास मसले पर बात करनी हो, तो दिन अच्छा है। जो भी बात होगी, आप उसे गहराई से समझने में सफल रहेंगे। आपको मेहनत भी ज्यादा करनी है और कम से कम फायदे के लिए खुद को तैयार करना है। महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात हो सकती है। कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। कोई भी फेसला बहुत विचार कर के लें।
लव- लव लाइफ अच्छी रहेगी। जीवनसाथी से उपहार मिलेगा।

वृश्चिक राशि –

आपके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आप किसी चिंता से परेशान रहेंगे और आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी। इनकम में कमी होने से मन परेशान होगा। सेहत अच्छी रहेगी। परिवार में तनाव बढ़ेगा। दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा और रोमांस बढ़ेगा। रिश्ते में मजबूती रहेगी। प्रेम जीवन जीने वालों को भी सुखद नतीजे मिलेंगे। आपको अपने दोस्तों से बातचीत करने का मौका मिलेगा। कोई नया दोस्त भी बना सकते हैं। आपको ऑफिस के कुछ कामों में फेरबदल भी करना पड़ सकता है। कोई दोस्त आपकी मदद करने के लिए तैयार भी रहेगा। दिनभर कई तरह के लोगों से आपकी बातचीत होती रहेगी। पारिवारिक जीवन में पुराने मामले सुलझने लगेंगे। बिजनेस अच्छा चलेगा। संतान की उन्नति से खुशी होगी।
लव- दाम्पत्य जीवन में नई खुशियां आ सकती हैं। प्रेम संबंधों को लेकर सावधान रहें। पार्टनर की भावनाएं समझ जाएं, तो पार्टनर ज्यादा खुश होगा।

धनु राशि –

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपकी इनकम में बढ़ोतरी होगी, जिससे मन हर्षित होगा। प्रेम जीवन में भी सुख भरे पल आएंगे और अपने प्रिय से खूब बातें करेंगे। दांपत्य जीवन में तनाव में कमी आएगी। रिश्ता मजबूत रहेगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। घर में राशन का सामान खरीद कर लाएंगे।शत्रुओं से सावधान रहें। सेहत सामान्य रहेगी। संगीत और कलाओं में रुचि बढ़ सकती है। एक साथ कई काम करने पड़ें, लेकिन उससे आपको ही फायदा होगा। कई लोगों से बात करनी होगी या कई जगह ध्यान देना होगा। कोई नया प्रेम-प्रसंग आज शुरू हो सकता है। आज आपकी इनकम में रुकावटें खत्म हो जाएंगी।
लव- दाम्पत्य जीवन में चल रहे तनाव आज भी बने रहेंगे। गलतफहमी भी हो सकती है। सावधान रहें।

मकर राशि –

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आप दूसरों की भलाई का काम करेंगे। लोगों को भोजन बांटने या सफाई करने में मदद कर सकते हैं। सेहत अच्छी रहेगी। दांपत्य जीवन भी खुशनुमा रहेगा और प्रेम जीवन जीने वालों को भी अच्छे नतीजों की प्राप्ति होगी। रिश्ते में प्रेम और स्नेह बढ़ेगा। रोमांस के अवसर मिलेंगे। नौकरी पेशा लोगों की दिक्कतें बढ़ेंगी। व्यापार में सफलता मिलेगी। आज आप ईमानदारी पर टिके रहें तो आपका दिन बन सकता है। कोई फैसला करते ही आपको काफी आराम भी हो जाएगा। मौजूदा काम न छोड़ें और अपने विचार सही समय पर ही जाहिर करें।
लव- लव लाइफ की कोई पुरानी समस्या रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। प्रेमी से विवाद होगा।

कुंभ राशि –

आपके लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर रहेगा। चिंताओं के कारण सेहत बिगड़ सकती है, इसलिए अपना ध्यान रखें। खर्चों में बढ़ोतरी होगी। इनकम में कमी आएगी। परिवार का माहौल रहेगा। घर वालों के साथ वक्त बिता कर आपको नई ऊर्जा मिलेगी। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। व्यापार में तेज दिमाग काम आएगा लेकिन किसी से झगड़ा ना करें। छुट्टी या यात्रा से जुड़ी कोई खबर मिल सकती है। लोगों से मिलने और किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अच्छा समय है। अपने खान-पान पर कंट्रोल रखें। परिवार का कोई मामला आज सुलझ भी जाएगा।
लव- अपने पार्टनर की भावनाओं को समझने और उसके मन के घाव भरने का समय है। आज पार्टनर को टाइम देंगे तो आपके संबंध भी मजबूत हो जाएंगे।

मीन राशि –

जिन सवालों के लिए आप परेशान थे, उनके जवाब आपको मिल जाएंगे। आज जो नतीजे निकलेंगे, वे आपके फेवर में रहेंगे। कुछ पुरानी आदतें धीरे-धीरे छूट जाएंगी। आप काफी व्यस्त और सक्रिय रहेंगे। दिनचर्या में थोड़ा बदलाव करना पड़ेगा। थोड़ा समय अपने दोस्तों और प्रियजनों के लिए जरूर निकालें। छिटपुट चीजें आपको पुराने दोस्तों और स्थानों की याद दिला सकती हैं। ऑफिस में आप दूसरों की मदद कर सकते हैं। बुद्धिमानी से बोलकर अपने सोचे हुए काम पूरे करवा लेंगे। कोई बड़ा फैसला भी आपको करना पड़ेगा। अधिकारियों का ध्यान आप पर रहेगा। कामकाज और आपके जीवन में बढ़िया तालमेल भी रहेगा।
लव- दाम्पत्य जीवन में कुछ परेशानी भी हो सकती है। किसी बात पर विवाद होगा। गुस्सा न करें।

Next Story