Begin typing your search above and press return to search.

जानिये कैसा रहा आज प्रदेश में कोरोना का हाल….मौत और मरीज दोनों की रफ्तार में आयी है कमी….देखिये पूरे आंकड़े

जानिये कैसा रहा आज प्रदेश में कोरोना का हाल….मौत और मरीज दोनों की रफ्तार में आयी है कमी….देखिये पूरे आंकड़े
X
By NPG News

रायपुर 27 जनवरी 2021। छत्तीसगढ़ में कोरोना मरीजों की संख्या आज 500 से नीचे रही । प्रदेश मं आज 439 नये मरीज मिले। वहीं 427 मरीज अस्पताल से डिस्चार्ड हुए। अच्छी बात ये रही कि मरीजों की संख्या में कमी के साथ-साथ मौत के आंकड़ों में आज ना के बराबर रहे। प्रदेश में सिर्फ आज 1 मौत हुई है।

रायपुर में आज 96 नये मरीज मिले हैं, वहीं दुर्ग में 57, राजनांदगांव में 15, बेमेतरा में 11, धमतरी में 17, बलौदबाजार में 31, महासमुंद में 25, बिलासपुर में 35, रायगढ़ में 33, कोरबा में 12, जांजगीर में 10, सरगुजा में 23, सूरजपुर में 18, बलरामपुर में 10, जशपुर में 13 नये केस मिले हैं। वहीं जांजगीर में आज प्रदेश की इलकौती मौत हुई है।

Next Story