Begin typing your search above and press return to search.

राजधानी में फिर चाकूबाजी: आरोपियों ने युवक को चाकू से गोदा, फिर ऑटो से हो गए फरार…युवक की हुई मौत…

राजधानी में फिर चाकूबाजी: आरोपियों ने युवक को चाकू से गोदा, फिर ऑटो से हो गए फरार…युवक की हुई मौत…
X
By NPG News

रायपुर 25 अगस्त 2021। राजधानी में लगता है अपराधियों में पुलिस का खौफ ही खत्म हो गए है। फिर एक बार देर रात हुई चाकूबाजी की घटना में एक युवक की मौत हो गई है। मृतक युवक का नाम देवा नायडू था, जो रामनगर इलाके का रहने वाला था।
जानकारी के मुताबिक मंगलवार की देर रात गंज क्षेत्र के राजपुताना होटल के पास कुछ युवक आये और वहां खड़े देवा नायडू के साथ विवाद करने लगे। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि, आरोपियों ने अपने पास रखे चाकू से देवा नायडू पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। घटना के बाद लहूलुहान हालत में पीड़ित को अस्पताल लेजाया जा रहा था, इस दौरान उसकी रास्ते मे ही मौत हो गई। फिलहाल इस घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि, आरोपी ऑटो से आये थे और हत्या की इस वारदात के बाद उसी ऑटो से फरार हो गए है।
वहीं खम्हारडीह इलाके के शक्ति नगर में एक बदमाश नेे दो युवकों को मारा विवाद के दौरान चाकू मार दिया है। दोनो युवकों को मारने के बाद आरोपी फरार हो गया है। वहीं घायल युवकों को उपचार के लिए अस्पताल गए।

Next Story