Begin typing your search above and press return to search.

इंजीनियर के घर खूनी खेल : बेटे-बेटी का पहले गला काटा, फिर पति-पत्नी ने पी लिया जहर…..सिविल इंजीनियर के घर खौफनाक खूनी कहानी को सुन रौंगटे खड़े हो जायेंगे

इंजीनियर के घर खूनी खेल : बेटे-बेटी का पहले गला काटा, फिर पति-पत्नी ने पी लिया जहर…..सिविल इंजीनियर के घर खौफनाक खूनी कहानी को सुन रौंगटे खड़े हो जायेंगे
X
By NPG News

भोपाल 28 अगस्त 2021। भोपाल में आज एक दिल दहलाने वाली घटना ने सभी को झकझोर कर दिया। एक इंजीनियर बाप ने पहले तो अपने बेटा-बेटी का गला काटा और फिर पत्नी सहित खुद भी जहर पी लिया। सिविल इंजीनियर के घर इस खूनी खेल को जिस किसी ने भी सूना दंग रह गया। कोरोना में नौकरी जाने के बाद से ही इंजीनियर का पूरा परिवार गरीबी में चला गया था। लिहाजा बेरोजगारी व आर्थिक तंगी से परेशान इंजीनियर ने ये कदम उठाया। इस घटना में बेटे और पति की मौत हो गई जबकि बेटी और पत्नी की हालत गंभीर है।

रिपोर्ट के अनुसार, मृतक सिविल इंजीनियर काफी दिनों से बेरोजगार थे और आर्थिक तंगी से परेशान होकर कदम उठाया है. मिसरोद थाना क्षेत्र के सहारा स्टेट का यह मामला है. मिसरोद थाना पुलिस के अनुसार, रवि ठाकरे (55) पुत्र लक्ष्मण राव ठाकरे परिवार समेत 102 मल्टी सहारा एस्टेट में रहते थे. परिवार में पत्नी रंजना ठाकरे (50) , बेटा चिराग ठाकरे (16) और बेटी गुंजन ठाकरे (14) है. जानकारी के अनुसार, रोजाना की तरह शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे तक घर का कोई सदस्य नहीं उठा. इस पर पड़ोसियों को शंका हुई. उन्होंने खिड़की से झांक कर देखा तो दंग रह गए. पड़ोसियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी.

पुलिस ने चारों को तत्काल अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने रवि और उनके बेटे चिराग को मृत घोषित कर दिया. वहीं पत्नी रंजना और बेटी गुंजन को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. पत्नी रंजना ने पुलिस को दिए बयान में घटना के पीछे आर्थिक स्थिति और अवसाद को वजह बताया है। पुलिस के मुताबिक रवि ने सबसे पहले सोते वक्त 16 वर्षीय बेटे चिराग और 14 वर्षीय गुंजन का गला रेत दिया और फिर खुद और पत्नी ने साथ मिलकर जहर पी लिया। मिसरोद थाना प्रभारी निरंजन शर्मा ने बताया कि रवि ठाकरे सिविल इंजीनियर हैं, सहारा सिटी में रहते हैं. उनके परिवार में पत्नी और दो बच्चे थे. रात को 2 बजे के करीब सोते समय टाइल्स काटने के कटर से उन्होंने बेटे चिराग का गला काटा. इन लोगों ने बच्ची का भी गला काटना चाहा लेकिन उस समय कटर चलना बंद हो गया था. इसके बाद दोनों ने जहर पी लिया. बच्चे और बच्चे की मां को इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल भिजवा दिया है और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया.आर्थिक तंगी की वजह से उन्होंने सुसाइड किया है. घटनास्थल से मिले सुसाइड नोट में उन्होंने आर्थिक तंगी का उल्लेख किया गया है.

पिछले कुछ समय से रवि ठाकरे नौकरी चली जाने की वजह से परेशान थे जबकि उनकी पत्नी का डिप्रेशन का इलाज चल रहा था.पत्नी घर से ही ब्यूटी प्रोडक्ट्स को बेचने का काम करती थी लेकिन कुछ समय से वो काम भी बंद था. परिवार की आर्थिक स्थिति लगातार खराब होती जा रही थी जिससे घरेलू झगड़े भी बढ़ते जा रहे थे. इससे परेशान रवि ने पहले कटर से बेटे चिराग और बेटी गुंजन का गला रेता और उसके बाद रवि और उसकी पत्नी रंजना ने जहर खा लिया. इसके बाद रंजना ने खुद पड़ोस में रहने वाले एक शख्स को इसकी जानकारी दी जिसने पुलिस को कॉल किया. जब पुलिस घर पहुंची तो वहां पूरा परिवार बेहोशी की हालत में मिला. उनके पास ही ज़हर की बोतल और खून से सना ब्लेड कटर पड़ा हुआ था.

Next Story