Begin typing your search above and press return to search.

चलती कार में दुल्हन के किडनैपिंग की कोशिश, दुल्हा बचाने आगे आया……. तो, दोनों पर कर दी अंधाधुंध फायरिंग …….जानिये क्या है पूरा मामला

चलती कार में दुल्हन के किडनैपिंग की कोशिश, दुल्हा बचाने आगे आया……. तो, दोनों पर कर दी अंधाधुंध फायरिंग …….जानिये क्या है पूरा मामला
X
By NPG News

जयपुर 13 दिसंबर 2020।शादी के तुरंत बाद दुल्हन की किडनैपिंग की कोशिश की गयी… बचाने के लिए जब दुल्हा आगे आया तो किडनैपर्स ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इस गोलीबारी में दुल्हा-दुल्हन दोनों की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है। घटना राजस्थान के सीकर की बतायी जा रही है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार, यह घटना नीम का थाना इलाके में शनिवार को उस समय हुई जब हेमराजपुरा गांव में शादी के बाद दुल्हन विदा होकर ससुराल जा रही थी.

शुक्रवार को बारात झुझुनूं से आई थी. सीकर के नीमकाथाना थाना क्षेत्र में रहने वाली दुल्हन के यहां शुक्रवार रात से शनिवार तड़के तक मांगलिक कार्य हुए और उसके बाद सवेरे दुल्हा और दुल्हन को एक कार में बैठाकर विदा किया गया. बताया जा रहा है कि कुछ ही दूरी पर बाइक सवार कुछ युवकों ने कार रोकने की कोशिश की. वे लोग कार को रुकवाने के लिए कार के आगे भी आ गए, लेकिन चालक ने कार नहीं रोकी. बाद में बाइक सवार युवकों ने कार पर फायरिंग कर बाइक समेत फरार हो गए. दुल्हा और दुल्हन के सिर और चेहरे पर छर्रे लगे हैं. वहीं चालक भी फायरिंग में घायल हो गया है.

सदर थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि एक घटनास्थल से फरार हो गया. आरोपियों ने इस दौरान पुलिस पर भी गोली चलाई़. पुलिस मामले की जांच कर रही है.घायल दूल्हा दुल्हन को चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार दिया और गंभीर हालत में दुल्हन कोमल को जयपुर रेफर कर दिया। जबकि दूल्हा संजू का नीमकाथाना के अस्पताल में इलाज जारी है।

बता दें कि झुंझुनूं जिले के सुरपुरा गांव के संजू व बबलू की सीकर जिले के पाटन कस्बे के हेमराजपुरा गांव की मालियों की ढाणी निवासी कोमल व निशा से शुक्रवार को शादी हुई थी। शनिवार सुबह ही दुल्हा- दुल्हन के दोनों जोड़ों को एक गाड़ी में ही घर से विदा किया गया था। लेकिन घर से करीब 15 किलोमीटर दूर ही नीमकाथाना बाईपास पर बाइक सवार युवकों ने उनकी गाड़ी पर फायरिंग कर दी। जिसमें दूल्हा संजू व दुल्हन कोमल घायल हो गए।

कनपटी के पास गोली लगने पर दुल्हन कोमल की हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं, दुल्हे संजू का भी उपचार जारी है। घटना के बाद घर में चीख पुकार व गांव में सनसनी फैल गई। फायरिंग के मामले को लूट व प्रेम प्रसंग दोनों से जोड़कर देखा जा रहा है।

Next Story