Begin typing your search above and press return to search.

शिक्षक का अपहृत बेटा बरामद…. पुलिस ने 10 दिन बाद बच्चे को किया बरामद……तिरूपति मंदिर इलाके से हुआ था बच्चे का किडनैप

शिक्षक का अपहृत बेटा बरामद…. पुलिस ने 10 दिन बाद बच्चे को किया बरामद……तिरूपति मंदिर इलाके से हुआ था बच्चे का किडनैप
X
By NPG News

रायपुर 13 मार्च 2021। शिक्षक के अपहृत बेटे को पुलिस ने बरामद कर लिया है। पिछले दिनों तिरुपति दर्शन के लिए शिक्षक परिवार के 6 वर्षीय बेटे का मंदिर परिसर के करीब ही अपहरण कर लिया गया था। बैंगलौर पुलिस की मदद से बच्चे को ढूंढ निकाला है। बैंगलोर पुलिस ने वीडियो कॉल के माध्यम से परिजनों से बच्चे की बात करवाई। । छत्तीसगढ़, आंधप्रदेश और कर्नाटक पुलिस के साझा प्रयास से यह प्रयास सफल हुआ। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि तीनों राज्यों की पुलिस इस सफलता हेतु बधाई के पात्र हैं।
ज्ञात हो कि मंत्री ताम्रध्वज साहू ने मामला संज्ञान में आते ही पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

अपहरण ब्रेकिंग : शिक्षक के बेटे का तिरुपति मंदिर में अपहरण…. परिजनों के साथ बच्चा गया था दर्शन के लिए….परिजनों की गुहार पर गृहमंत्री ने लिया मामले पर संज्ञान

उल्लेखनीय है कि 6 वर्षीय बच्चा अपने परिजनों के साथ गरियाबंद से तिरुपति बालाजी दर्शन के लिए गया था। इसी दौरान कोई युवक बस स्टैंड से बच्चे को लेकर चला गया। वारदात 27 फरवरी की है। काफी तलाश और स्थानीय तिरुपति सिटी थाने में एफआईआर के बाद भी बच्चे का पता नहीं चलने पर परिजनों ने छत्तीसगढ़ सरकार से मदद की गुहार लगाई थी।

Next Story