Begin typing your search above and press return to search.

किक बॉक्सिंग को केंद्र सरकार व ओलंपिक महासंघ की मान्यता, जेएसपीएल फाउंडेशन के प्रोत्साहन से किक बॉक्सिंग में रायगढ़ के अनेक खिलाड़ियों ने किया नाम रोशन

किक बॉक्सिंग को केंद्र सरकार व ओलंपिक महासंघ की मान्यता, जेएसपीएल फाउंडेशन के प्रोत्साहन से किक बॉक्सिंग में रायगढ़ के अनेक खिलाड़ियों ने किया नाम रोशन
X
By NPG News

2024 के तोक्यो ओलंपिक में ट्रायल के लिए हो सकता है चयन, 2028 में किकबॉक्सिंग ओलंपिक नियमित खेल बन जाएगा
0. किकबॉक्सिंग के खिलाड़ियों को भी अन्य मान्यता प्राप्त खेलों की तरह मिलेगा प्रोत्साहन, नौकरियों में भी मिलेगी प्राथमिकता
रायपुर, 5 जुलाई 2021। केंद्रीय युवा मामलों और खेल मंत्रालय ने वर्ल्ड एसोसिएशन ऑफ किकबॉक्सिंग ऑर्गेनाइजेशन (वाको) की भारतीय शाखा को “किक बॉक्सिंग खेल” की अधिकृत राष्ट्रीय संस्था के रूप में मान्यता दे दी है। इसके साथ ही किक बॉक्सिंग को अन्य मान्यता प्राप्त खेलों की तरह ही सरकार की ओर से सुविधाएं मिलनी शुरू हो जाएंगी और खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियों में प्राथमिकता मिलने लगेगी। जाने-माने उद्योगपति नवीन जिन्दल के नेतृत्व में जिन्दल स्टील एंड पावर लिमिटेड (जेएसपीएल) की सेवा शाखा शालू जिन्दल के नेतृत्व वाले जेएसपीएल फाउंडेशन ने इस खेल को प्रोत्साहित किया है और जिसके परिणामस्वरूप छत्तीसगढ़ के अनेक खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन कर चुके हैं।
वाको इंडिया- छत्तीसगढ़ के सचिव तारकेश मिश्रा और संयुक्त सचिव अमरदीप सिंह ने बताया कि इसी साल 10 जून अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक महासंघ ने वाको को किक बॉक्सिंग प्रोत्साहित करने वाली अंतरराष्ट्रीय खेल खेल संस्था के रूप में मान्यता दे दी है। इस तरह अब किक बॉक्सिंग का ओलंपिक खेलों में शामिल होने का रास्ता साफ हो गया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और खेल मंत्री किरेन रिजीजू को धन्यवाद करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने किक बॉक्सिंग को प्रोत्साहित करने के लिए वाको इंडिया को जो मान्यता दी है, उससे देश में पावर गेम्स को प्रोत्साहित करने में मदद मिलेगी। उन्होंने वाको इंडिया किकबॉक्सिंग फेडरेशन के अध्यक्ष संतोष कुमार अग्रवाल को धन्यवाद करते हुए उम्मीद जताई कि भारतीय खिलाड़ी आने वाले समय में निश्चित रूप से देश का नाम पूरी दुनिया में रोशन करेंगे।
गौरतलब है कि जेएसपीएल फाउंडेशन ने रायगढ़ में अनेक किक बॉक्सिंग खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया है जिनमें अमरदीप सिंह के साथ-साथ ममता सिंह ठाकुर ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया है। इन दोनों ही प्रतिभाओं ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई के साथ-साथ किक बॉक्सिंग को भी प्रोत्साहित किया है और अमरदीप सिंह पिछले 8 वर्षों से नई प्रतिभाओं को आगे लाने का काम कर रहे हैं।

Next Story