Valentine's day Special Homemade Chocolate Recipe : अपने हुनर से वैलेंटाइंस डे पर पार्टनर को कीजिये इंप्रेस इस होममेड चाॅकलेट के साथ

Valentines day Special Homemade Chocolate Recipe : अपने हुनर से वैलेंटाइंस डे पर पार्टनर को कीजिये इंप्रेस इस होममेड चाॅकलेट के साथ
X

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News

Valentine's day Special Homemade Chocolate Recipe : मार्केट से चाॅकलेट लाकर गिफ्ट करना तो बहुत ही आसान है लेकिन जब बात हो पार्टनर को हैरान करने की, तब तो अपने हाथों का हुनर दिखाना बनता है।

Valentine's day Special Homemade Chocolate Recipe : मार्केट से चाॅकलेट लाकर गिफ्ट करना तो बहुत ही आसान है लेकिन जब बात हो पार्टनर को हैरान करने की, तब तो अपने हाथों का हुनर दिखाना बनता है। है न! तो आज हम इसी के लिए आपके साथ होममेड चाॅकलेट की ईज़ी रेसिपी शेयर कर रहे हैं। इस होममेड चॉकलेट को बनाना इतना आसान है कि टीनएजर्स भी बहुत आराम से इसे बना सकते हैं। एक्चुली,आपको भरोसा नहीं होगा और देखते ही देखते आपकी खूबसूरत, टेस्टी होममेड चॉकलेट बनकर तैयार हो जाएगी। कैसे? आइये जानते हैं।

होममेड चॉकलेट की सामग्री

  • नारियल का तेल-1/4 कप
  • कोको पाउडर - 1/2 कप
  • शहद-2 टेबल स्पून
  • नमक-1 चुटकी

होममेड चॉकलेट ऐसे बनाएं

1. इसके लिए सबसे पहले एक बाउल में नारियल के तेल और कोको पाउडर को बहुत अच्छी तरह से मिक्स करें।

2. अब इसमें शहद और नमक डालें दोबारा अच्छी तरह मिक्स करें।

3. अब इसे हार्ट शेप के सिलिकॉन चॉकलेट मोल्ड में भर दें और 3 से 4 बार टैप करें। अब इसे फ्रिज़ में सेट होने एक से दो घंटे के लिए रख दें।

4. अब अपनी सुपर टेस्टी होममेड चॉकलेट को डीमोल्ड करें और अपने हाथों का हुनर दिखा कर पार्टनर को इंप्रेस करें।

Tags

Next Story