Begin typing your search above and press return to search.

Surti Locho Recipe: क्या खमण बनाते वक्त लोचा होने से बनी सुरती लोचो? जो भी हो, है ज़बरदस्त रेसिपी, गर्मागर्म लगेगी बड़ी स्वादिष्ट

Surti Locho Recipe: खमण जहां ठंडा होकर अच्छा लगता है वहीं सुरती लोचो गर्मागर्म, प्याज, सेव और चटनी डालकर खाई जाए तो बहुत टेस्टी लगती है। तो चलिए जानते हैं खमण की बहन सुरती लोचो की रेसिपी।

Surti Locho Recipe: क्या खमण बनाते वक्त लोचा होने से बनी सुरती लोचो? जो भी हो, है ज़बरदस्त रेसिपी, गर्मागर्म लगेगी बड़ी स्वादिष्ट
X

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News

By Divya Singh

Surti Locho Recipe: कहते हैं सूरत में एक जगह खमण बनाने में थोड़ी मिस्टेक (लोचा) हो गया और खमण की जगह बन नई तरह की रेसिपी, और उसका नाम पड़ गया सुरती लोचो। अब ये सच है या कहीसुनी, पता नहीं, पर खाने के शौकीनों को तो स्वाद से मतलब है और उनके लिए सुरती लोचो एक बहुत ज़बरदस्त रेसिपी है। खमण जहां ठंडा होकर अच्छा लगता है वहीं सुरती लोचो गर्मागर्म, प्याज, सेव और चटनी डालकर खाई जाए तो बहुत टेस्टी लगती है। तो चलिए जानते हैं खमण की बहन सुरती लोचो की रेसिपी।

सुरती लोचो की सामग्री

  • चना दाल- 1 कप
  • उड़द दाल- 2 टेबल स्पून
  • पोहा - 1/4 कप
  • पानी - आवश्यकतानुसार/80-100 ml
  • खट्टा दही- 1/4 कप
  • अदरक-हरी मिर्च पेस्ट - 2 टेबल स्पून
  • हींग- 1/2 टी स्पून
  • नमक - स्वादानुसार
  • हल्दी- 1/2 टी स्पून
  • मूंगफली का तेल - 2 टेबल स्पून
  • ईनो- 2 टी स्पून
  • तेल - 1 टी स्पून

सुरती लोचो मसाला सामग्री

  • कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर - 2-3 टी स्पून
  • हींग - 1/4 टी स्पून
  • काली मिर्च पाउडर - 1 टी स्पून
  • काला नमक- 2 टी स्पून
  • जीरा पाउडर- 1/2 टी स्पून

सर्व करने के लिए

  • बारीक कटा प्याज
  • सेव
  • हरी चटनी
  • मैल्टेड बटर

सुरती लोचो ऐसे बनाएं

1. सबसे पहले चना और उड़द दाल को साफ कर अच्छी तरह दो-तीन बार धो लें। फिर साफ पानी डालकर दाल को 5-6 घंटे या रात भर के लिए भिगो दें।

2. पोहे को एक छलनी में डालकर धो लें और हल्का सा पानी छींटकर 5-10 मिनट के लिए फूलने छोड़ दें।

3. अब दालों का अतिरिक्त पानी निकाल दें और इन्हें मिक्सी के जार में शिफ्ट करें। अब एक बार मिक्सी चला कर इन्हें पीसें।

4. अब भीगा हुआ पोहा और दही भी इसी के साथ ऐड करें और मिक्सी चलाएं। थोड़ा पानी भी डालें और सारी सामग्री को दरदरा पीस लें।

5. अब बैटर को एक बड़े बर्तन में निकालें और व्हिस्क से 3-4 मिनट तक अच्छी तरह फेंट लें। अब इसे फर्मेंट होने के लिए किसी गर्म जगह पर 5-6 घंटे के लिए ढंककर छोड़ दें।

6. इसी दौरान स्पेशल मसाले के अंतर्गत दी गई सारी चीजों को एक कटोरी में इकट्ठा कर लें।

7. अब बैटर में अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट, हींग, नमक, हल्दी पाउडर और तेल डालें। अच्छी तरह मिलाएं और ज़रूरत अनुसार थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर एक बढ़िया सा घोल तैयार कर लें।

8. जिस बर्तन में आपको सुरती को स्टीम करना है, उसको ग्रीस कर लें। अब बैटर में इनो डालें। अच्छी तरह मिक्स करें और इसे स्टीम करने के लिए स्टीमर में चढ़ा दें। सुरती को पकने में करीब 12 से 15 मिनट का समय लगेगा।

9. अब गर्मागर्म सुरती को स्पेचुला या पलटे से निकालें और स्पेशल मसाला बुरकें।

10.सुरती लोचो को सर्व करते समय इस पर पिघला हुआ मक्खन, बारीक कटा प्याज, सेव डालें। साथ में आप हरी चटनी भी परोस सकते हैं। या बिना इसके भी सुरती लोचो का मजा ले सकते हैं।

Divya Singh

दिव्या सिंह। समाजशास्त्र में एमफिल करने के बाद दैनिक भास्कर पत्रकारिता अकादमी, भोपाल से पत्रकारिता की शिक्षा ग्रहण की। दैनिक भास्कर एवं जनसत्ता के साथ विभिन्न प्रकाशन संस्थानों में कार्य का अनुभव। देश के कई समाचार पत्रों में स्वतंत्र लेखन। कहानी और कविताएं लिखने का शौक है। विगत डेढ़ साल से NPG न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story