Sugar Free Mango Ice-cream Recipe: ऐसे बनाएंगे हाई फाइबर-हाई प्रोटीन मैंगो आइसक्रीम तो गिल्ट फ्री होकर खाएंगे, जानिये फेमस न्यूट्रिशनिस्ट रयान फर्नेंडो की रेसिपी...
Sugar Free Mango Ice-cream Recipe: ऐसे बनाएंगे हाई फाइबर-हाई प्रोटीन मैंगो आइसक्रीम तो गिल्ट फ्री होकर खाएंगे, जानिये फेमस न्यूट्रिशनिस्ट रयान फर्नेंडो की रेसिपी...

Sugar Free Mango Ice-cream Recipe
Sugar Free Mango Ice-cream Recipe: सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रयान फर्नेंडो ने मैंगो आइसक्रीम की ऐसी रेसिपी शेयर की है जो बहुत ही हेल्दी है। इस मैंगो आइसक्रीम या पाॅप्सिकल को आप खुद भी गिल्ट फ्री होकर खा सकते हैं और बच्चे एक के बाद एक मांगते ही चले जाएं तो उन्हें भी खुशी-खुशी दे सकते हैं। मैंगो पल्प के साथ इस हाई प्रोटीन मैंगो आइसक्रीम में कौन से ऐसे सीक्रेट इंग्रीडिएंट्स है जो इसे खास बनाते हैं, चलिए जानते हैं।
शुगर फ्री मैंगो आइसक्रीम बनाने के लिए हमें चाहिए
- आम - 1 कप, छोटे टुकड़ों में कटा
- पनीर - 30 ग्राम
- हंग कर्ड - 2 टेबल स्पून
- शहद-3 टेबल स्पून
शुगर फ्री मैंगो आइसक्रीम ऐसे बनाएं
1. चार मैंगो पाॅप्सिकल या दो कप आइसक्रीम बनाने के लिए बताई गई सामग्री का इस्तेमाल करें। सबसे पहले आम के टुकड़ों को मिक्सी के जार में डालें। साथ ही हाथों से क्रंबल किया हुआ पनीर डालें।
2. अब इसमें पानी निकला दही यानी हंग कर्ड डालें। साथ ही शहद डालें।
3. अगर आपके बच्चे ड्राईफ्रूट्स खाने से कतराते हैं तो आप इसमें एक कप दूध में भीगे मखाने, काजू और बादाम को पीस कर भी डाल सकते हैं। यह ऑप्शनल है।
4. अब मिक्सी को चलाएं और स्मूद पीस लें। इसे किसी कंटेनर या पाॅप्सिकल मेकर में भरें और 8-10 घंटे के लिए फ्रीज़र में सैट होने के लिए रखें। इसके बाद इस बहुत ही हेल्दी और टेस्टी मैंगो आइसक्रीम का मज़ा लें।