Begin typing your search above and press return to search.

Soya Chunks Chilla Recipe : नाश्ते की ऐसी रेसिपी ढूंढ रहे हैं जो बनाने में हो आसान और प्रोटीन रिच, तो पढ़िए ये सोया चंक्स चीला रेसिपी

Soya Chunks Chilla Recipe : सोया चंक्स का चीला बनाइये और किसी भी मनपसंद चटनी के साथ खाइये। आपको भर-भर के प्रोटीन और दूसरे न्यूट्रिएंट्स मिलेंगे जो आपको दमदार बनाएंगे, थकने नहीं देंगे।

Soya Chunks Chilla Recipe : नाश्ते की ऐसी रेसिपी ढूंढ रहे हैं जो बनाने में हो आसान और प्रोटीन रिच, तो पढ़िए ये सोया चंक्स चीला रेसिपी
X

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News

By Divya Singh

Soya Chunks Chilla Recipe: मैंने कहां-कहां नहीं सुना कि वेजिटेरियन हैं तो प्रोटीन और कैल्शियम बढ़ाने के लिए सोया चंक्स को अपनी डाइट में शामिल करें लेकिन जब भी सोया चंक्स की कोई भी रेसिपी ट्राई की, स्वाद ने थोड़ा निराश ही किया। कुल मिलकर दोबारा बनाने की इच्छा कभी हुई नहीं। लेकिन सोया चंक्स से बने चीले खाकर लगा कि हां इसे बार-बार बनाया जा सकता है और शौक से खाया जा सकता है। सोया चंक्स से चीले बनाना बेहद आसान है। तैयारी मिनटों में हो जाती है और इन सोया चंक्स चीला को कुक करने में भी बहुत कम समय लगता है। तो एक बार आप भी इस रेसिपी को फाॅलो कर सोया चंक्स का चीला बनाइये और किसी भी मनपसंद चटनी के साथ खाइये। आपको भर-भर के प्रोटीन और दूसरे न्यूट्रिएंट्स मिलेंगे जो आपको दमदार बनाएंगे, थकने नहीं देंगे।

सोया चंक्स चीला की सामग्री

  • सोया चंक्स - 1 कप
  • बेसन-डेढ़ कप
  • अजवाइन - 1 टी स्पून
  • जीरा-1 टी स्पून
  • मनपसंद सब्जियां-1/2 कप
  • हल्दी-1/4 टी स्पून
  • नमक-स्वादानुसार
  • धनिया पाउडर - 1/2 टी स्पून
  • चिली फ्लेक्स-1 टी स्पून
  • प्याज-1/2,बारीक कटा
  • धनिया पत्ती-2 टेबल स्पून, बारीक कटा
  • तेल-आवश्यकतानुसार

सोया चंक्स चीला ऐसे बनाएं

1. सबसे पहले सोया चंक्स को 10 मिनट के लिए गर्म पानी में भिगोकर रखें। फिर जब ये फूल जाएं तो इन्हें निचोड़ लें। अब इन्हें मिक्सी के जार में डालें और बेसन और थोड़े से पानी के साथ पीस लें।

2. अब इस घोल को एक कटोरे में निकाल लें और इसमें हल्दी, नमक, धनिया पाउडर,चिली फ्लेक्स, अजवाइन और जीरा एड करें।

3. अब बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, हरा धनिया और अपनी मनपसंद सब्जियां और आधा कप पानी भी ऐड करें।

4. हमें सोया चंक्स चीले का बैटर थिक ही चाहिए, फ्लोई नहीं। उस हिसाब से बैटर की कंसिस्टेंसी चेक कर लें। ज़रूरत हो तो थोड़ा सा पानी मिला सकते हैं।

5. अब नॉन स्टिक पैन में थोड़ा सा तेल ब्रश करें। अब इसमें एक करछुल बैटर डालें। इस चम्मचे से हल्का सा फैलाएं। जब यह एक तरफ से पक जाए तो इसे पलट दें और दूसरी तरफ से भी हल्का सा तेल डालकर पका लें।

6.टेस्टी,प्रोटीन रिच सोया चंक्स चीले के साथ अपने ब्रेकफास्ट को शानदार बनाएं।

Divya Singh

दिव्या सिंह। समाजशास्त्र में एमफिल करने के बाद दैनिक भास्कर पत्रकारिता अकादमी, भोपाल से पत्रकारिता की शिक्षा ग्रहण की। दैनिक भास्कर एवं जनसत्ता के साथ विभिन्न प्रकाशन संस्थानों में कार्य का अनुभव। देश के कई समाचार पत्रों में स्वतंत्र लेखन। कहानी और कविताएं लिखने का शौक है। विगत डेढ़ साल से NPG न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story